अमेरिका के कोलोराडो में स्थित एक मॉल में आतंकी हमले की खबर है। सुरक्षा अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा कि एक हमलावर ने बोल्डर के पर्ल स्ट्रीट मॉल में वारदात को अंजाम दिया है। इस आतंकी हमले में कई लोग घायल हुए हैं। कोलोराडो के गवर्नर जैरड पोलिस ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि नफरत से भरा कोई कृत्य बर्दाश्त नहीं होगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा को देखते हुए ब्रॉडवे से पश्चिम, पाइन स्ट्रीट से उत्तर और 16वीं स्ट्रीट से पूर्व और वॉनलट स्ट्रीट से दक्षिण का इलाका खाली कराया गया है।
कई लोगों की माैत का दावा
फिलहाल क्षेत्र के लोगों को हमले वाली जगह से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार हमलावर ने हमले के बाद फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाए। उसने लोगों को आग लगाने की कोशिश भी की है। फिलहाल हमले में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स लोगों के मरने का दावा भी कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
हमले को लेकर एफबीआई चीफ काश पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने हमले को आतंकी हमला करार देते हुए कहा कि जांच जारी है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इन घटनाओं की तह तक जाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम कर रही हैं।
अमेरिका में इस साल अब तक 3 बड़े आतंकी हमले
इसी साल न्यू ऑरलियन्स में हुए आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी। एक ट्रक चालक शम्सुद्दीन जब्बार ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हमले में ISIS का झंडा ट्रक से मिला और इसे आतंकी हमला माना गया। उसी दिन न्यूयॉर्क के एक नाइट क्लब में गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हुई, जिसे 24 घंटे में तीसरा बड़ा हमला बताया गया।
ये भी पढ़ेंः ‘बाइडेन 2020 में मारे गए, क्लोन से किया रिप्लेस’, ट्रंप ने ‘TRUTH’ पर शेयर की अजीबोगरीब थ्योरी
वहीं 2016 में भी मिनेसोटा के सेंट क्लाउड में सेंटर मॉल में हमला हुआ था। संदिग्ध हमलावर ने निजी सुरक्षा गार्ड की वर्दी पहनकर चाकू से 9 लोगों को घायल कर दिया था। इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। हमलावर पुलिस की कार्रवाई में मारा गया था।
ये भी पढ़ेंः रूस के साथ चल रहे युद्ध के बाद यूक्रेनी कमांडर ने क्यों दिया इस्तीफा? ये है वजह
संबंधित खबरें
Amazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
5 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
5 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
13 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
21 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines