कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में भूकंप आने के बाद हड़कंप मच गया। रविवार को आए इस भूकंप की तीव्रता 6.5 बताई गई। भूकंप के झटके की वजह से लोगों में दहशत फैल गई और सभी को घर से बाहर निकलकर आ गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि यह 6.5 तीव्रता का भूकंप था, जिसका केंद्र 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।
भूकंप के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि भूकंप के बाद दहशत में आए लोग घर छोड़कर खुली जगह पर एकत्रित हो गए हैं। बताया जा रहा है कुछ जगहों पर सड़कों में दरार आ गई। मध्य कोलंबिया में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। साल 1999 में अंसरमानुएवो क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 1,200 लोगों की जान गई थी।
खबर लिखे जाने तक इस भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि लोगों का कहना है कि भूकंप का झटका ताकतवर था, जिसके कारण घर, लाइट और सामान तेजी से हिल रहे थे। पूरे क्षेत्र में सायरन बजने लगे। इसकी वजह से लोग दहशत में आ गए थे।
इससे पहले कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मार दी गई। इस घटना ने ना सिर्फ कोलंबिया बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर दिया। उन पर गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिस वक्त मिगुएल उरीबे को बोगोटा में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई थी। मेयर कार्लोस गैलन ने कहा कि उरीबे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरकार ने हमले की निंदा की है।
इसके साथ ही कराची में लगातार कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से कराची में 32 हल्के भूकंप आए हैं, जिनकी तीव्रता 1.5 से 3.6 के बीच रही। मुख्य मौसम विज्ञानी आमिर हैदर लघारी ने बताया कि यह गतिविधि लांधी फॉल्ट लाइन के फिर से सक्रिय होने के कारण हुई है। भूकंप के झटके जारी रह सकते हैं।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
36 mins agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
3 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
4 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
7 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
10 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
13 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
16 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines