Colombia Plane Crash: कोलंबिया में 40 दिन पहले एक विमान हादसे के बाद लापता हुए चार बच्चे अमेजन के जंगलों में जीवित मिले। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी। उन्होंने कहा कि बच्चे 1 मई से जंगल में अकेले भटक रहे थे। पांच सप्ताह के गहन तलाशी अभियान के बाद अमेजन के जंगलों में जीवित बचे चार बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।
राष्ट्रपति ने कहा कि ये पूरे देश के लिए एक खुशी का क्षण है। कोलम्बियाई जंगल में 40 दिन पहले खो गए 4 बच्चे जीवित मिले। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल रहे सेना के जवानों की सराहना की है।
राष्ट्रपति बोले- अस्तित्व का बेहतरीन उदाहरण ये घटना
पेट्रो ने कहा कि फोटो में दुबले-पतले दिखने वाले भाई-बहन अकेले थे, जब उन्हें ढूंढा गया और अब उनका इलाज चल रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि ये अस्तित्व का बेहतरीन उदाहरण है और भविष्यवाणी की कि उनकी गाथा इतिहास में अमर रहेगी।
बच्चों ने खुद को ऐसे रखा जीवित
चारों मासूम भाई बहन हैं। खुद को जीवित रखने के लिए बच्चों ने झाड़ियों से घर बनाया था। खुद को जीवित रखने के लिए बच्चों ने फल और पत्ते खाए। सभी बेहद कमजोर हो गए हैं।
एक मई को विमान हादसे में हुई थी तीन की मौत
दरअसल, एक मई को सेसना 206 नाम के प्लेन में तकनीकी खराबी आई और फिर क्रैश हो गया था। इसमें चार बच्चों समेत सात लोग सवार थे। क्रैश होने के 16 दिन बाद विमान का मलबा मिला था। इनमें एक महिला रानोक मुकुटय और दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। जबकि महिला के चार बच्चे लेस्ली जैकोम्बेयर मुकुटुय (13), सोलेनी जैकबोम्बेयर मुकुटुय (9), टीएन रानोक मुकुटुय (4) और क्रिस्टिन रानोक मुकुटुय जीवित मिले हैं। इन बच्चों की खोज के लिए सेना ने ऑपरेशन होप शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: BJP-JJP Alliance: क्या हरियाणा में गिर जाएगी खट्टर सरकार? गठबंधन टूटने के सवालों पर दुष्यंत चौटाला ने किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
4 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
6 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
10 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
12 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
12 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
21 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines