Yuan Hits Record Low in Offshore Trading: दुनिया के सबसे बड़े देश चीन को आज बहुत बड़ा झटका लगा है। आज सोमवार को कई देशों की मुद्रा पिछले कई वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। दरअसल, आज अमेरिकी डॉलर में काफी उछाल आया, वहीं चीन का युआन ऑफशोर ट्रेडिंग में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। मैक्सिको का पेसो और कनाडा का डॉलर भी कई वर्षों के बाद निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था और यह वादा बीते दिन पूरा भी कर दिया, जिसका असर आज इन तीनों देशों की करेंसी पर देखने को मिला। यूरो भी साल 2022 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा और बिटकॉइन 100000 डॉलर से नीचे लुढ़क गया है। इसका असर वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पर देखने को मिलेगा।
मार्केट में इस तरह गिरी फॉरेन करेंसिों की वैल्यू
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में आज अमेरिकी डॉलर 0.7% बढ़कर 7.2552 युआन पर पहुंच गया, जबकि पहले यह 7.3765 युआन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चीन में बाजार चंद्र नववर्ष के लिए बंद रहेंगे और बुधवार को फिर से कारोबार शुरू होगा। वहीं अमेरिकी मुद्रा 2.7% चढ़कर 21.40 मैक्सिकन पेसो पर पहुंच गई, जो मार्च 2022 के बाद से इसका उच्चतम स्तर है और 1.4% बढ़कर C$1.4755 हो गई, जो 2003 के बाद से नहीं देखा गया स्तर है।
कनाडा, मैक्सिको, चीन की जवाबी कार्रवाई की तैयार
बता दें कि अमेरिका ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगा दिया है। कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। तीनों देशों को डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का आज नुकसान उठाना पड़ा। इसलिए कनाडा और मैक्सिको ने भी अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दिया और भारी भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। चीन ने भी अमेरिका को WTO में ले जाने का फैसला लिया है।
मार्केट एनालाइजर टोनी साइकैमोर के अनुसार, आश्चर्य की बात यह है कि कनाडा और मैक्सिको ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और अन्य देश चीन और यूरोपीय संघ भी उनका अनुसरण कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वैश्विक व्यापार पर असर पड़ेगा। अमेरिका ने अवैध प्रवासियों और नशीली दवाओं के बिजनेस को कंट्रोल करने के लिए टैरिफ लगाया है।
दूसरी ओर, भारत पर भी इसका असर पड़ सकता हे, लेकिन भारतीय वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका की नई सरकार भारत को लेकर क्या कदम उठाती है, यह अभी अनिश्चित है, लेकिन हम तैयार हैं और विभिन्न मंत्रालयों के बीच विमर्श हो रहा है कि अगर अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाता है तो प्रतिक्रिया कैसी होनी चाहिए?
यह भी पढ़ें:बिन ब्याही 3 बच्चों की मां, 37 लाख करोड़ प्रॉपर्टी; Shivon Zilis कौन, एलन मस्क-न्यूरालिंक से क्या कनेक्शन?
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
1 hr agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoसीनेट चुनाव में हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत; नतीजों में पिछड़ी पार्टी
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
14 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines