दुनिया में 8 युद्ध और विवाद खत्म करने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब चीन पर नजर बनाए हुए हैं। जापान और चीन के बीच विवाद पर ट्रंप पहले ही आक्रामक टिप्पणी कर चुके हैं। अब ट्रंप अगले साल चीन का दौरा करेंगे। ट्रंप ने दावा किया है कि यह दौरा चीन के बुलावे पर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग और उनके बीच फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने यूक्रेन में युद्ध पर चर्चा की। राष्ट्रपति शी ने शांति के लिए सभी प्रयासों के प्रति चीन के समर्थन को दोहराया और उम्मीद की है कि संघर्ष में शामिल पक्ष मतभेदों को कम करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रपति शी से कहा कि वह वार्ता के दौरान ताइवान मुद्दे के महत्व को समझते हैं।
बता दें कि ताइवान को लेकर चीन और जापान में विवाद बना हुआ है। जापान ने मिसाइलें तैनात करने तक की धमकी दे दी है। वहीं चीन ने अपने नागरिकों को जापान यात्रा या पढ़ाई के लिए जापान जाने पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें: ‘मुनीर-शरीफ के दफ्तर तक फैला है भ्रष्टाचार…’, IMF की रिपोर्ट में खुले पाकिस्तान के काले चिट्ठे
जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ घनिष्ठ सहयोग की पुष्टि की। ताकाइची ने कहा कि ट्रंप के साथ उनकी बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुरोध पर हुई थी, जिन्होंने उन्हें सोमवार को शी जिनपिंग के साथ हुई अपनी फोन पर बातचीत के बारे में जानकारी दी थी।
बीजिंग और टोक्यो के बीच ताकाइची की पूर्व की टिप्पणियों को लेकर बहस हुई है, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि ताइवान जलडमरूमध्य में संघर्ष की स्थिति में टोक्यो अपने सैन्य बलों को तैनात कर सकता है। ताकाइची ने 7 नवंबर को संसदीय प्रश्नों के उत्तर में कहा था कि ताइवान पर सैन्य हमला जापान के लिए अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
2 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
3 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
5 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
6 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
6 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
9 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
11 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
11 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines