HMPV Cases Decline in China: दुनियाभर में एचएमपीवी के बढ़ते मामलों के बीच चीन ने रविवार को कहा कि संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट वांग लिपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि एचएमपीवी में कोई नया वायरस नहीं है, यह दशकों से लोगों के बीच है।
वांग ने कहा कि पिछले कुछ सालों में इस वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। 2001 में नीदरलैंड में इसका पहला मामला सामने आया था। उन्होंने कहा फिलहाल एचएमपीवी के मामले कम-ज्यादा हो रहे हैं। चीन उत्तरी प्रांतों में मामले तेजी से कम हुए हैं। 14 साल और उससे कम आयु के लोगों में अब यह वायरस ज्यादा नहीं फैल रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों को इस वायरस से बचाकर रखना होगा।
चीन में मामले बढ़े, लेकिन पिछले साल की तुलना में कम
हिंदुस्तान टाइम्स में न्यूज एजेंसी एपी के हवाले से छपी खबर के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गाओ शिनकियांग ने कहा कि देश भर के क्लीनिकों और इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन पिछले साल की तुलना में ये अभी भी कम है। गाओ ने कहा कि देश में मेडिकल फेसिलिटी में कोई कमी नहीं है।
बता दें कि एचएमपीवी एक आम वायरस है जो सर्दी और बुखार जैसे लक्षण पैदा करता है। स्टडी के अनुसार 1970 के दशक से यह मनुष्यों के बीच फैल रहा है। हालांकि इस वायरस की पहचान वैज्ञानिकों ने 2001 में की थी। पिछले दिनों भारत में भी अलग-अलग राज्यों में इसके कई मामले सामने आए। हालांकि सरकार ने एडवाइजरी जारी कर जरूरी बचाव के लिए निर्देश जारी किए। वहीं कहा कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वायरस बहुत समय से लोगों के बीच है। भारत में अब तक इस वायरस 16 लोग संक्रमित हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः कैलिफोर्निया में भड़की आग पर डराने वाली भविष्यवाणी का वीडियो वायरल, जानें Joe Rogan ने क्या कहा था?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तस्वीरें
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चीन के हाॅस्पिटलों में लगी लाइनों की तस्वीरें वायरल हो रही है। इसके बाद दुनियाभर में इस बीमारी को लोग पैनिक हो गए। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा उसे चीन या अन्य किसी जगह से इस वायरस को लेकर भयंकर संक्रमण की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः क्या मिडिल ईस्ट में तबाही मचेगी! ईरान समर्थक यमन का क्या है प्लान?
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
2 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
23 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines