China Heavy Rains: चीन में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहां Huludao City में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 14 लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय दमकल विभाग का कहना है कि अब तक करीब 50000 लोगों को घरों से निकालकर रात शिविरों तक पहुंचा दिया गया है।
बारिश से ट्रैफिक बाधित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन के उत्तर पूर्वी इलाके Liaoning में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को यहां सुबह से तेज बारिश हुई। जिससे घरों व सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के बाद पानी जमा होने से यातायात प्रभावित है। स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने एहतियातन कई हाइवे बंद और कई माई डायवर्ट कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: ‘भाई थूकेगा कहां?’ प्लेन के दरवाजे पर खैनी बनाते दिखा शख्स! देखिए वायरल Video और फनी कमेंट्स
बारिश से फसल का नुकसान हुआ
शुक्रवार शाम प्रशासन ने मीडिया में जारी बयान में बताया कि Huludao City में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वहां Jianchang और Suizhong में बारिश से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इन दोनों जगहों पर बिजली की सप्लाई बाधित है। सड़कें और सार्वजनिक कम्युनिकेशन सिस्टम ठप है। यहां बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, घरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
पानी में फंसे लोगों के लिए बचाव कार्य जारी
चीन प्रशासन के अनुसार जिन इलाकों में पानी भरा है वहां बचाव कार्य जारी है। रेस्यू ऑपरेशन में बड़ी संख्या में बोट, गोताखोर और दमकल विभाग के कर्मी लगाए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। बता दें इससे पहले बीते अप्रैल में दक्षिण चीन में भारी बारिश में 4 लोगों की मौत हुई थी और 10 से ज्यादा लोग लापता हुए थे। यहां बाढ़ के चलते करीब 165 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।
ये भी पढ़ें: शाकिब अल हसन को हत्या के आरोप में कितनी मिल सकती है सजा, क्या खत्म हो जाएगा करियर?
ये भी पढ़ें: कौन था अपनी ही बेटी से निकाह करने वाला बादशाह? आखिरी समय में बेटे ने ही बेड़ियों में जकड़ा!
संबंधित खबरें
'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 3 लोगों की मौत
1 hr ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
3 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
3 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
10 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
11 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
14 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
17 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
17 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines