Corona Spread in China: सर्दी बढ़ने के साथ ही चीन में वैश्विक महामारी कोरोना एकबार फिर विस्फोटक स्थिति में पहुंचने लगी है। यहां पिछले कई दिनों फिर से कोरोना के मामले में में बड़ी तेजी देखी जा रही है। आज लगातार पाचंवा दिन है जब चीन में कोविड 19 के 30,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में चीन में कोरोना के 40,347 मामले सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को चीन कोरोना के 39,791 नए केस दर्ज किए गए थे। रविवार के मुकाबले आज सोमवार को चीन में कोविड 19 के 556 अधिक नए केस सामने आए हैं।
एक तरफ चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ लोग प्रतिबंधों के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं। लोग कड़े प्रतिबंधों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी बीजिंग के बाद कई शहरों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शंघाई में विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। लोगों का गुस्सा जिनपिंग सरकार के खिलाफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों ने कहा कि उन्हें अपने कामों और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लॉकडाउन से मुक्ति चाहिए।
दरअसल चीन में संक्रमण को लेकर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में शून्य कोविड नीति के तहत प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। महामारी के हल्के प्रकोप पर पूरे शहर को बंद कर दिया जाता है। बीजिंग में तो स्कूल बंद कर दिए गए हैं। संक्रमित रोगियों के संपर्क में आने वाले को सख्ती से क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाता है।
चीन के कई प्रांतों में हालात अब लॉकडाउन जैसे बन गए हैं। चीन ने हाल ही में स्थानीय लॉकडाउन, सामूहिक टेस्टिंग, यात्रा प्रतिबंध और अन्य कई प्रतिबंध लागू किए हैं। लॉकडाउन और कई प्रतिबंधों ने आबादी को हताशा में छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि चीन से ही महामारी कोरोना के संक्रमण ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था, हालांकि, अभी भी कई देश इस वायरस के संक्रमण से घिरे हुए है। कोरोना वायरस की अबतक कई लहर अपना कहर बरपा चुकी है। फिलहाल वर्तमान समय में घातक वायर कोरोना बेहद हद तक काबू में है, वरना पहले इस वायरस ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था।
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
12 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
20 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
20 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
21 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines