G20 Meeting: अगले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक होने वाली है। इससे पहले चीन ने एक बार फिर नापाक हरकत दिखाई है। चीन ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में होने वाली जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है। वहां होने वाली बैठकों का हम विरोध करते हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीन जम्मू-कश्मीर जैसे विवादित क्षेत्र पर किसी भी प्रकार की जी-20 बैठक आयोजित करने का विरोध करता है। हम ऐसी बैठकों में शामिल नहीं होंगे।
2020 से चीन के साथ रिश्ते तनावपूर्ण
2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाट में भारत और चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए। पीएम मोदी ने शुक्रवार को जापान में कहा कि सीमा पर शांति के लिए चीन और पाकिस्तान जिम्मेदार हैं। जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी तब तक द्विपक्षीय संबंध सामान्य नहीं हो सकते हैं।
चीन ने पाकिस्तान का किया समर्थन
दरअसल, भारत की अध्यक्षता में तीसरी G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक 22-24 मई तक जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में होने वाली है। बता दें कि चीन पाकिस्तान दोस्त हैं। चीन ने पहले भी जम्मू-कश्मीर को लेकर बयानबाजी की है, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया है।
जी-20 से पर्यटन उद्योग काे मिलेगा बूम
पर्यटन उद्योग ने केंद्र शासित प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन आतंकी घटनाओं के चलते पर्यटन उद्योग को काफी नुकसान पहुंचाया। लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद काफी सुधार आया है। कश्मीर में पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि जी20 बैठक दुनिया भर के निवेशकों और पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है।
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 mins agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
1 hr agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
1 hr agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
4 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
6 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
7 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
7 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines