China 5th Generation Fighter Jet Features: चीन ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ा ली है। वहीं चीन ने अमेरिका की बराबरी भी कर ली है। दरअसल, चीन ने अपने एयर शो में 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान दुनिया के सामने पेश किया है। चीन ने इस फाइटर जेट को 12 नवंबर से शुरू हुए चीन इंटरनेशनल एविएशन एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी में डिस्पेल किया।
इस फाइटर जेट का नाम शेनयांग जे-35 है। यह 5वीं पीढ़ी का दूसरा फाइटर जेट है, जिसे चीन की सेना का हिस्सा बनाया गया है। इसे बीजिंग में ही बनाया गया, लेकिन इस पर पूरी दुनिया की नजर है, क्योंकि इस पर काफी सवाल उठ रहे हैं। अमेरिका ने एक बार फिर चीन पर नकल करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
फाइटर जेट पर इसलिए उठ रहे सवाल
चीन का नया फाइटर जेट अपने लुक को लेकर यह सुर्खियों में है, क्योंकि इस फाइटर जेट को अमेरिका के F-35 फाइटर जेट की कॉपी बताया जा रहा है। शेनयांग जे-35 का डिजाइन अमेरिका के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट लॉकहीड मार्टिन F-35 से काफी मिलता है। दोनों के अंतर सिर्फ इतना है कि चीन के जेट में 2 इंजन हैं और यह सिंगल सीटर सुपरसोनिक विमान है।
अमेरिका के जेट में एक इंजन है। चीन पर पहले भी अमेरिका ने उसके विमानों का डिजाइन कॉपी करने का आरोप लगाया है। चीन के 5वीं पीढ़ी के ही पहले फाइटर जेट J-20 का डिजाइन अमेरिका के फाइटर जेट F-22 रैप्टर से मिलता है। चेंगदू J-10 का डिजाइन अमेरिका के ही फाइटर जेट F-16 से मिलता है। वहीं अब नए फाइटर जेट पर भी कॉपी का ‘दाग’ लग गया है।
चीन के लिए फाइटर जेट अहम क्यों?
चीन का नया लड़ाकू विमान मल्टीरोल निभाने में कारगर है। यह स्टील्थ बॉडी के साथ सुपरसोनिक विमान है। इसके 2 वर्जन चीन ने बनाए हैं। एक एयरफोर्स के लिए और दूसरा एयरक्राफ्टिंग कैरियर के लिए है। हालांकि अभी तक इस फाइटर जेट को सर्विस में जोड़ने का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन चीन की प्लानिंग इस लड़ाकू विमान को एयरफोर्स और नेवी का हिस्सा बनाने की है।
यहां भी वह अमेरिका की प्लानिंग के फॉर्मेट को अपना रहा है। जैसे अमेरिका के लड़ाकू विमान F-35 के 3 वर्जन हैं। एक F-35A एयरफोर्स के लिए, F-35 आर्मी के लिए और F-35C नेवी के लिए है। उसी तरह चीन भी अलग-अलग वर्जन बनाकर सेना के तीनों अंगों की ताकत बढ़ा सकता है।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
3 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
5 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
9 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
9 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
11 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
18 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
19 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines