Chile forests fire 99 people died Emergency declared: चिली के जंगलों में लगी भीषण आग से बड़े पैमाने पर तबाही मची है। इससे 99 लोगों की मौत हुई है और 1600 से अधिक घर जलकर राख हो गए हैं। आग की वजह से बड़ी संख्या में लोग झुलस गए हैं। कई जगह सड़कों पर भी लोगों के शव मिले हैं। भयानक आग को देखते हुए चिली की सरकार ने आपातकाल घोषित कर दिया है। सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि यह चिली के जंगलों में लगी अबतक की सबसे घातक आग है।
जंगल में जिस जगह पर आग लगी है उसके पास घनी आबादी बसी हुई है। आशंका है कि अभी मृतकों की संख्या बढ़ेग सकती है। आग ने 92 जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया है। जंगल धू धूकर जल रहे हैं और उनसे भयानक लपटें और धुंआ उठ रहा है। लोगों से कहा गया है कि वे घरों से बाहर न निकलें। सबसे घातक आग वालपराइसो क्षेत्र में लगी है।
ये भी पढ़ें-WhatsApp की 3 जबरदस्त ट्रिक्स, डिलीट मैसेज रीड करने से लेकर बचाएं डाटा
वीडियो आया सामने
स्वास्थ्य मंत्रालय ने वालपराइसो में स्वास्थ्य अलर्ट लगाया गया था। वैकल्पिक सर्जरी को रोककर अस्थायी फील्ड अस्पताल बनाने को कहा गया है ताकि पीड़ितों का इलाज किया जा सके। वहां की सरकार ने पढ़ाई खत्म करने वाले मेडिसिन के छात्रों को स्वास्थ्य सेवा में मदद करने के लिए रखने की बात कही है। आग के खौफनाक मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है।
ली जा रही हेलिकॉप्टर की मदद
रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं और जले हुए घरों की तलाशी ली जा रही है। चिली की मंत्री ने बताया कि इस साल तापमान ज्यादा रहा। प्रभावित क्षेत्रों में दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और आपातकालीन वाहन भेजे जा रहे हैं। शहरी इलाकों में आग पर काबू पाने के लिए हेलिकॉप्टर और ट्रकों की मदद ली जा रही है। गर्मियों में हर साल चिली के जंगलों में आग लगती है।
ये भी पढ़ें-Weather Update: उत्तर भारत में फिर गिरेगा पारा, आज भी बरसेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
32 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
2 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दी करवा चौथ की शुभकामनाएं
11 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines