ChatGPT Maker OpenAI New CEO Mira Murati Profile: ChatGPT बनाने वाली OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन के इस्तीफा देने के बाद कंपनी ने मीरा मुराती को नया CEO बनाया गया है। मीरा कंपनी की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं और इनके बारे में सबसे खास बात यह है कि ChatGPT इन्हीं की क्रिएशन है। ChatGPT 2022 में लॉन्च हुआ था, जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट है। यह मुश्किल से मुश्किल इंसानी कामों को चुटकियों में कर देता है। इनपुट के आधार पर टेक्स्ट जेनरेट करता है। लोगों की उनकी समस्याओं का हल भी देता है। ChatGPT से लोग स्पीच, यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट, कवर लेटर, बायोग्राफी लिखवा रहे हैं। लीव एप्लीकेशन तक ChatGPT लिख रहा है। ऐसे में जिस महिला ने दुनिया को इतनी अनोखी टेक्नोलॉजी दी, उसे कंपनी का CEO बनाकर नई इबारत लिखी गई है, जानिए इनके बारे में…
कौन हैं मीरा मुराती?
मीरा मुराती ने दुनिया को टेस्ला कार दी। 35 साल की मीरा ने साल 2013 से 2016 तक टेस्ला कंपनी के साथ काम किया। वे टेस्ला के मॉडल एक्स की सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर थीं। साल 2018 में टेस्ला छोड़कर वे OpenAI से जुड़ीं। इस समय वे OpenAI के साथ बतौर रिसर्च, प्रोडक्ट और पार्टनरशिप की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट वर्किंग हैं। वे OpenAI की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं। साथ ही अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद भी संभालेंगी। मीरा का जन्म 1988 में अल्बानिया में हुआ। वे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पली-बढ़ीं हैं। 16 साल की उम्र में उन्होंने स्कॉलरशिप लेकर अल्बानिया छोड़ा और कनाडा के वैंकूवर में डार्टमाउथ स्थित थायर स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गोल्डमैन सैक्स से की थी। फिर वे टेस्ला से जुड़ी और अब OpenAI के साथ काम करके सफलता की ऊंचाइयां छू रही हैं।
भारत से मीरा का कनेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीरा मुराती के मां-बाप भारतीय मूल के हैं। उनके नाम की वजह से उनका कनेक्शन भारत से जोड़ा जा रहा है। उनका सरनेम अल्बानियाई है, लेकिन नाम इंडियन है। बता दें कि OpenAI के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने एक ब्लॉग में इसकी जानकारी लोगों को दी। साथ ही एक खुलासा किया कि कंपनी बोर्ड को अब ऑल्टमैन पर भरोसा नहीं है। बोर्ड को उनके नेतृत्व और क्षमता पर भरोसा नहीं है, क्योंकि बोर्ड मेंबर्स और सैम के बीच काफी कम्युनिकेशन गैप है। वे किसी भी मुद्दे पर कंपनी के बोर्ड मेंबर्स से खुलकर बात नहीं करते। न ही सलाह लेते हैं। इसके बाद कंपनी ने मीरा मुराती को CEO पद की जिम्मेदारी सौंपी है और इस उपलब्धि के साथ वे काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: मुंबई में गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार
20 mins agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
31 mins agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
46 mins agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, प्रदर्शन वाले इलाकों से बचने की सलाह
1 hr agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
8 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
18 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
20 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
22 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
23 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines