Brain Worm: भालू का अधपका मांस खाने के कारण अमेरिका में एक परिवार के 6 लोग बीमार हो गए थे। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की रिपोर्ट अब इस मामले में आई है। जिसमें बताया गया है कि सभी लोगों के मस्तिष्क में कीड़े पैदा हो गए थे। मिनेसोटा स्वास्थ्य विभाग को 2022 में सबसे पहले एक आदमी में लक्षण होने की बात पता लगी थी। 29 साल का ये आदमी लगातार बुखार, मांसपेशियों में दर्द और आंखों के पास सूजन आदि समस्याओं से ग्रस्त था। जिसको काफी कम समय में ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद पता लगा कि इसने फैमिली के साथ साउथ डकोट में एक समारोह में शिरकत की थी। यहां उत्तरी सस्केचेवान से पकड़े गए भालू के मांस से बने कबाब इस परिवार ने खाए थे।
सीडीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मांस पूरी तरह पिघला नहीं था। इससे पहले ही इसे डीप फ्रीजर में रखा गया था। शुरू में परिवार ने कुछ मांस खाया, लेकिन बाद में पता लगा कि यह पूरी तरह पका हुआ नहीं है। जिसके बाद दोबारा पकाया गया और 6 लोगों ने इसे खाया। 29 साल के व्यक्ति में ट्राइचिनेलोसिस नामक एक दुर्लभ प्रकार के राउंडवॉर्म के लक्षण डॉक्टरों को मिले थे। यह बीमारी जंगली जानवरों का मांस खाने से होती है। बाद में इसके कीड़े मस्तिष्क तक पहुंच गए।
क्या कहते हैं चिकित्सक
डॉ. सेलीन गौंडर ने बताया कि अगर सिरदर्द, उल्टी, मतली और दौरों की शिकायत है, तो ब्रेन वॉर्म हो सकता है। हो सकता है कि इस बीमारी का लक्षण दिखे भी नहीं। यह बीमारी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को इफेक्ट करती है। जिनको कैल्सीफाइड शेल में बदल देती है। मांस को कम से कम 165 डिग्री फारेनहाइट पर पकाया जाए, तो इस बीमारी की आशंका नहीं होती। अन्य खाद्य पदार्थों से भी ये बीमारी हो सकती है। जिसके इलाज के लिए एल्बेंडाजोल नामक दवा कारगर है। जिससे कीड़ों को नष्ट किया जाता है।
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
57 mins agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
3 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
3 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
12 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
13 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines