Ceasefire Demand in Gaza: गाजा में युद्धविराम की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सीनेट की सुनवाई के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के सामने प्रदर्शन किया। कई लोग भीड़ में खड़े होकर बार-बार चिल्ला रहे थे- “अभी युद्धविराम करो!”
ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन व्हाइट हाउस के $106bn नेशनल सिक्योरिटी फंडिंग रिक्वेस्ट के बारे में गवाही दे रहे थे। इसमें हमास के खिलाफ इजरायल के सैन्य प्रयासों का समर्थन करने के लिए 14.3 बिलियन डॉलर शामिल हैं। प्रदर्शनकारी एक-एक करके खड़े हुए और प्रदर्शन करने लगे। राज्य सचिव रुके और सांसदों को कई बार सुनवाई स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में 12 गिरफ्तार
हालांकि कैपिटल पुलिस ने तुरंत प्रदर्शनकारियों को कमरे से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने कहा कि डर्कसन सीनेट कार्यालय भवन के अंदर अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में बाधा डालने वालों में से कुछ युद्ध-विरोधी समूह ‘कोडपिंक’ से जुड़े थे, जिसने अमेरिका से यूक्रेन को हथियार भेजना बंद करने का भी आह्वान किया है।
लाल रंग से रंगे हाथ
कई प्रदर्शनकारियों ने गुलाबी रंग की पोशाकें पहन रखी थीं और उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था- “गाजा की घेराबंदी नहीं करें।” उन्होंने अमेरिका से इजराइल को धन भेजना बंद करने का आह्वान किया था। कोडपिंक ने पुष्टि की कि उसके कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। समूह ने कहा, कुछ लोगों ने खून के प्रतीक के रूप में अपने हाथों को लाल रंग से रंग लिया था। ब्लिंकन ने अपने बयान के अंत में प्रदर्शनकारियों और उनकी भावनाओं को स्वीकार किया। उन्होंने कहा- “हम सभी नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी उस पीड़ा को जानते हैं।” हालांकि, उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहे।
ये भी पढ़ें: यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल के इलियट शहर पर मिसाइल से किया हमला
ब्लिंकन और ऑस्टिन राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा पैकेज का समर्थन करने के लिए सांसदों की पैरवी कर रहे हैं, जिसमें यूक्रेन की रक्षा के लिए $61.4 बिलियन, मानवीय सहायता के लिए $9.2 बिलियन, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के लिए $2 बिलियन, दक्षिणी सीमा सुरक्षा और प्रवासी मुद्दों के लिए $10.9 बिलियन की मदद शामिल है। नवनिर्वाचित हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कानून का प्रस्ताव रखा है जो इजराइल को आपातकालीन स्थिति में 14.3 बिलियन डॉलर भेजेगा।
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
33 mins agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
39 mins agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
1 hr agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
3 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
5 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
5 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
7 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
8 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines