नई दिल्ली: नीदरलैंड के पास नॉर्थ सी में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार्गो शिप में आग लग गई है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इसने पूरे शिप को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। जबकि 23 कर्मचारियों को किसी तरह हेलिकॉप्टर और नावों द्वारा सुरक्षित बाहर निकला जा सका है। इनमें से सात क्रू मेंबर जान बचाने के लिए समुद्र में ही कूद गया। जिन्हें बाद में नाव से सुरक्षित रेसक्यू किया गया।
नीदरलैंड की नौसेना के मुताबिक नावे की ‘फ्रीमैंटल हाईवे’ नामक 650-फुट लंबे शिप में करीब 3,000 कार को ले जाया जा रहा था, तभी नॉर्दर्न आइलैंड ऑफ अमलैंड से करीब 17 मील की दूरी पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
यह भी पढ़ें: August Vrat Tyohar List: अगस्त माह में आएंगे ये व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
जहाज में सवार लोगों ने पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि रोटरडैम अग्निशमन के कर्मचारियों को बुलाना पड़ा लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि हेलिकॉप्टर के जरिए भी अग्निशमन कर्मचारी जहाज पर उतरने में नाकाम रहे।
जहाज से सभी लोगों के सुरक्षित निकाल गया है और जहाज अभी भी अंदर से जल रहा है। नीदरलैंड नौसेना के मुताबिक जहाज झुक रहा है और इसके डूबने की आशंका और बढ़ गई है। फिलहाल जहाज को नीदरलैंड के लावरसोग बंदरगाह लाया जा रहा है।
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
39 mins agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
3 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
12 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
16 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
17 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines