हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Germany: कार ने प्रदर्शनकारियों को कुचला, कई बच्चे समेत 28 घायल

Germany: म्यूनिख में शुक्रवार से ‘म्यूनिख सिक्योरिटी समिट’ का आयोजन शुरू होने वाला है। इस समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल होंगे। इसी बीच समिट वाली जगह से सिर्फ 1.5 किमी दूर एक बड़ा हादसा हुआ है।

विज्ञापन

Road Accident in Germany: जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक शख्स ने प्रदर्शनकारियों पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में करीब 28 लोग घायल हुए हैं। घटना म्यूनिख के डाउनटाउन इलाके के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटनास्थल से मिनी कार बरामद 

मीडिया रिपोट के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से मिनी कार को बरामद किया है। फायर सर्विस विभाग ने बताया कि हादसे में कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। म्यूनिख के मेयर डाइटर राइटर ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना के वक्त सर्विस वर्कर्स यूनियन के लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। म्यूनिख पुलिस ने एक बयान में कहा कि डचौअर (Dachauer) और सीडल (Seidle) स्ट्रीट के इलाके में बड़ी पुलिस कार्रवाई चल रही है।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें