हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Canada Shooting: युवक इमारत में घुसा, गन निकाली और दनादन कर दी गोलीबारी, 6 की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो

Canada Shooting: कनाडा में शूटआउट हुआ है। यहां का ओंटारियो प्रोविंस के वॉन शहर सोमवार सुबह गोलियों की आवाज से गूंज उठा। सुबह करीब 5:30 बजे शहर के एक कॉन्डो बिल्डिंग में अचानक एक युवक घुसा। उसने अपने बैग से गन निकाली और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

और पढ़िए – आठ नाबालिग लड़कियों ने मिलकर 59 साल के अधेड़ को चाकू गोदकर मार डाला, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में एक संदिग्ध शामिल है। वहीं, इस हमले में एक घायल को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी मामले में अधिक जानकारी नहीं दे रही। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

और पढ़िए– Pakistan: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस शहर में किया कब्जा, जानें पूरा मामला

घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर मामले की छानबीन में जुटी है। बता दें कनाडा में शूटआउट के मामले नए नहीं है। यहां आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। कनाड़ा पुलिस के मुताबिक साल 2011 से 2020 तक मास किलिंग की कुल करीब 265 घटनाएं हुई थी।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें