India canada tension update: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से लगातार भारत और कनाडा में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भारत ने अपने कनाडा में रह रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की थी। जिसमें लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया था। लेकिन कनाडा सरकार की ओर से अब भारत की इस चेतावनी को खारिज कर दिया गया है। बुधवार को भारत ने अपने नागरिकों से कनाडा के कुछ हिस्सों का दौरा करने से बचने की सलाह दी थी। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक का बयान सामने आया है।
जिसमें उन्होंने कहा है कि कनाडा एक सुरक्षित देश है। यह बयान भारत की चेतावनी के कुछ देर बाद आया है। भारत की ओर से कनाडा में रह रहे अपने लोगों के लिए सलाह दी गई थी। जिसके कुछ घंटों बाद ही कनाडा का रिएक्शन आ गया। कनाडा में लगातार बढ़ रही भारत विरोधी एक्टिविटीज और घृणा अपराधों को देखते हुए भारतीयों को खास सावधानी बरतने को कहा गया था। एडवाइजरी में कहा गया था कि जो लोग भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं, वे सावधान रहें। भारतीय राजनयिक और नागरिक उन इलाकों में जाने से बचें, जहां उनके खिलाफ पहले हिंसा की घटनाएं देखी जा चुकी हैं। ऐसी जगहों पर ट्रैवलिंग बिल्कुल न करें।
पहले कनाडा ने, फिर भारत ने दी चेतावनी
भारत ने अपने लोगों को चेतावनी बाद में दी। इससे पहले कनाडा ने भारत में रह रहे अपने लोगों से उच्च स्तर पर सावधानी बरतने को कहा था। कनाडा ने कहा था कि उसे अपने लोगों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर चिंता है। कभी भी स्थिति में बदलाव हो सकता है। हर समय लोकल मीडिया पर नजर रखें, सतर्कता बरतें। प्रशासन के आदेशों का पालन करें। कहा गया कि अगर ये संभव है तो देश छोड़ने के बारे में जरूर विचार करें।
निज्जर की हत्या के बाद से है तनाव
दोनों देशों के संबंध कई दिन से पटरी पर नहीं है। लेकिन हाल में तनाव तब बढ़ा, जब कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो ने भारत पर गंभीर आरोप लगा दिए। कहा था कि कनाडा की सिक्योरिटी एजेंसीज के पास सबूत हैं। सरे में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ था। भारत ने इन आरोपों का जवाब देते हुए इनको बेतुका और प्रेरित बताया था। जिसके बाद तनाव बढ़ गया था।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
25 mins agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 hr agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
4 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
5 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
15 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines