Canada plane crash: कनाडा में विमान हादसे में तीन लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में दो ट्रेनी पायलट भारत के हैं। मृतकों में अभय गडरू और यश विजय रामुगडे शामिल हैं, जो मुंबई के रहने वाले थे। हादसा ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हुआ है। यहां के वैंकूवर शहर से 100 किलोमीटर दूर ईस्ट में विमान क्रैश हो गया। चिलिवैक में छोटा विमान एयरपोर्ट के पास एक मोटल के पीछे जाकर गिर गया। विमान में सवार दो भारतीय ट्रेनी पायलटों समेत 3 लोगों की जान चली गई। आरसीएमपी की ओर से कहा गया है कि हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं
हादसा कैसे हुआ, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। कनाडा के पुलिस अफसरों की ओर से कहा गया है कि दो इंजन वाला हल्का विमान पाइपर पीए-34 सेनेका गिर गया है। गिरते वक्त वह पेड़ों और झाड़ियों से टकरा गया। कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड की ओर से भरोसा दिया गया है कि मौके पर जांच के लिए टीम भेजी जा रही है। हादसे के क्या कारण रहे, इसके बारे में जल्द पता कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-‘एक सच्चा किसान वैज्ञानिक, भारत कभी नहीं भूलेगा योगदान’…PM MODI ने एमएस स्वामीनाथन को याद किया
कनाडा के अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि अभी घटनास्थल पर पांच एंबुलेंस भेजी गई हैं। स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। अभी कितने लोग घायल हैं, कितनों की जान गई है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इससे पहले यहां दो एयर एंबुलेंस भी भेजी गई थी। लेकिन इसको बाद में बुला लिया गया।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
29 mins agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
3 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
4 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
8 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
9 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
11 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, लोकतंत्र बचाओ- राहुल गांधी
12 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
13 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
13 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines