Five People Killed In Canada Ontario Firing: कनाडा के उत्तरी ओंटारियो में फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, मरने वालों में 3 बच्चे और एक शूटर बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति का शव भी मिला है। वारदात मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार, उन्होंने टेंक्रेड स्ट्रीट के 200 ब्लॉक में फायरिंग की मिली। मौके पर पहुंची पुलि को 41 वर्षीय व्यक्ति का शव मौके से मिला, जिसे गोली लगी थी। 10 मिनट बाद फिर फायरिंग होने की खबर मिली। मौके पर जाकर देखा तो 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। साथ ही 6 वर्षीय, 7 वर्षीय, 12 वर्षीय बच्चे की भी लाशें मिलीं। चारों को गोलियां लगी थीं। पांचों शव 2 अलग-अलग घरों में मिले।
<
>
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पांचों मौतें एक दूसरे के जुड़ी हुई हैं और मरने वाले जानकार या रिश्तेदार हैं। फायरिंग आपसी विवाद में की गई। अभी जांच चल रही है। मृतकों के रिश्तेदारों और जान पहचान वालों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि पिछले महीने ओटावा शहर में एक शादी के रिसेप्शन में भी गोलीबारी हुई थी। इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई थी। 6 अन्य लोग घायल हो गए थे। पीड़ित ओटावा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हंट क्लब रोड पर गिब्फोर्ड ड्राइव के 2900 ब्लॉक पर इन्फिनिटी कन्वेंशन सेंटर में एक शादी के रिसेप्शन में एन्जॉय कर रहे थे कि अचानक गोलियां चलने लगीं। इससे रिसेप्शन में भगदड़ मच गई थी।
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
21 mins agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
3 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
3 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
4 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
6 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
8 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
8 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
8 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines