Athena Elling Success Story: अमेरिका में कैलिफोर्निया की रहने वाली लड़की अपनी खास उपलब्धियों के लिए चर्चा में है। एथेना एलिंगा ने सिर्फ 11 साल की उम्र में ग्रेजुएशन कंप्लीट कर अपने ही भाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उसकी ग्रेजुएशन कैप और गाउन का साइज भले ही सहपाठियों से छोटा हो, लेकिन उनके सपनों का आकार बेहद विशाल है। छोटी से उम्र में लिबरल आर्ट्स में एसोसिएट्स की डिग्री लेकर एथेना ने बता दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।
एथेना एलिंग ने दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित इर्विन वैली कॉलेज से कामयाबी हासिल की है। वे इस कॉलेज की सबसे छोटी स्टूडेंट रही हैं। उनके भाई टाइको एलिंग के नाम ही सबसे कम उम्र में ग्रेजुएशन करने का रिकॉर्ड था। जिसे अब बहन एथेना ने अपने नाम कर लिया है। अधिकतर 19-25 उम्र में ही लोग ग्रेजुएशन कंप्लीट कर पाते हैं। लेकिन एलिंग परिवार की 11 साल की बेटी अब यूएस की सबसे यंगेस्ट ग्रेजुएट बन चुकी हैं।
100 फीसदी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी
मां क्रिस्टीना चाऊ को अपनी बेटी एथेना एलिंग पर गर्व हैं। जो बताती हैं कि उन लोगों की मदद कम्युनिटी कॉलेज ने की। बेटी शुरू से ही होनहार रही है। जो अब लिबरल आर्ट्स में एसोसिएट्स ग्रेजुएट बन चुकी है। कॉलेज ने उनकी बेटी को हर फील्ड में बेहतर करने का मौका दिया। उनकी बेटी डिवोर्स अटॉर्नी, एलर्जिस्ट और एक्टर बनने का सपना देखती है। उनके बेटे टाइको एलिंग ने पिछले साल ऑरेंज काउंटी कम्युनिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की थी। वे 12 साल के थे। यह रिकॉर्ड तोड़ने की प्रेरणा एथेना को भाई से ही मिली। एथेना बताती हैं कि कभी भी परिस्थितियों के साथ समझौता न करें। अपना 100 फीसदी दें, सफलता जरूर मिलेगी।
संबंधित खबरें
'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
7 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
11 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
13 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
15 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
15 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
16 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
20 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines