हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कैब ड्राइवर ने राइड कैंसिल कर कमा लिए 23 लाख रुपये, सप्ताह में करते हैं सिर्फ 15 घंटे काम

Cab driver earns 23 lakh by canceling rides: अमेरिका में एक 70 वर्षीय कैब चालक ने सिर्फ राइड कैंसिल कर लाखों रुपये की कमाई कर ली। उन्होंनें बताया कि पहले वे सप्ताह में 40 घंटे तक काम करते थे।

विज्ञापन
Cab driver earns 23 lakh by canceling rides

Cab driver earns 23 lakh by canceling rides: अमेरिका के नाॅर्थ कैरोलाइना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक उबर ड्राइवर ने एक साल में राइड कैंसिल कर 23 लाख से अधिक रुपये कमा लिये। इसके लिए कैब ड्राइवर ने कई राइड कैंसिल कर ली। उन्होंने अपने पास आई राइड रिक्वेस्ट में से केवल 10 फीसदी को ही एक्सेप्ट किया। इसके बावजूद उन्होंने 2022 में 23.3 रुपये से अधिक कमा लिए।

जानकारी के अनुसार कैब चालक का नाम बिल है और उनकी उम्र 70 साल है। वह रिटायरमेंट के बाद शौकिया तौर पर कैब चालक का काम करते हैं क्योंकि उन्हें गाड़ी चलाना पसंद है। बिल ने कहा कि वह हर राइड को एक्सेप्ट नहीं करते थे वे केवल उसी राइड को एक्सेप्ट करते थे जो उनका समय बचा सके। वे समय बर्बाद करने वाली राइड नहीं चलाते थे।

डिमांड बढ़ने पर चलाते थे कैब

बिल ने बताया कि डिमांड बढ़ने पर वे कैब चलाते थे। वह बार या एयरपोर्ट जैसे भीड़ वाली जगहों के लिए सुबह 10 बजे से रात में 2 बजे तक कैब चलाते हैं। उन्होंने वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह एक सप्ताह में 40 घंटे काम करते थे। इसमें 30 घंटे में वे केवल राइड करते थे। बिल के अनुसार बाकी समय में वे ग्राहकों की खोज मे बिताया करते थे। उन्होंने बताया कि अब वे केवल 10 से 15 घंटे ही राइड करते हैं।

2022 में की कुल 1500 राइड्स

बिल के अनुसार उन्होंने 2022 में कुल 1500 राइड्स कीं। इससे उन्होंने 28 हजार डाॅलर कमाए। भारतीय मुद्रा के अनुसार यह राशि करीब 23 लाख रुपये से अधिक है। बिल ने बताया कि वे पैसा कमाने के लिए ये काम नहीं करते बल्कि उन्हें घूमना अच्छा लगता हैं इसलिए वह किसी भी राइड को एक्सेप्ट कर लेते हैं। उनके अनुसार वह एक राइड से 30-60 डाॅलर कमा लेते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें