Mass Murder by Women: रिश्तों को तार-तार करने वाली कई कहानियां सामने आती हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। जिस तरह के केस आज के दौर में सामने आते हैं, उनको देखकर लगता है कि ‘कलयुग’ आ गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में ऐसे कई मामले हैं, जिनकी आज की दुनिया से तुलना की जाए, तो लोग हैरत में पड़ जाएं। ऐसी ही खौफनाक कहानी हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित नाग्यरेव नाम के एक गांव से भी सामने आई। जहां पर 1911 में अचानक से मर्दों की रहस्यमयी तरीके से मौत होने लगी। जब इन हत्याओं के पीछे की सच्चाई सामने आई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
1911 से 1929 के बीच मर्दों को दिया गया जहर
नाग्यरेव नाम में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक से यहां पर मर्दों की मौत के मामले बढ़ने लगते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1911 में कुछ लोगों की हत्याएं की गईं। फिर भी इन मौतों के पीछे कौन था, इसका पता नहीं चल सका। ये सिलसिला 1929 तक ऐसे ही चलता रहा। इस बीच 50 से ज्यादा मर्दों की हत्या की जा चुकी थी। इन हत्याओं के लिए जहर का इस्तेमाल किया गया था।
ये भी पढ़ें: ‘छूना मत-मैं किसी और की अमानत हूं’, सितारा किस मायने में सोनम रघुवंशी-मुस्कान से बेहतर
महिलाओं पर लगे जहर देने के आरोप
मर्दों की इस तरह से हत्या का मामला जब सामने आया, तो पता चला कि उनको मारने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नियां ही थीं। इस मामले में जब छानबीन की गई, तो पता चला कि जोजसाना फाजकास नाम की एक दाई का इसमें हाथ था। दरअसल, इस गांव की महिलाएं इस दाई पर बहुत भरोसा करती थीं और उनसे अपने निजी जीवन से जुड़ी सारी बातें शेयर करती थीं। जब महिलाओं ने अपने पतियों द्वारा की जाने वाली ज्यादतियों के बारे में बताया, तो दाई ने उनकी मदद करने की बात कही।
क्यों की जा रही थीं हत्याएं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गांव की महिलाओं की शादी बहुत कम उम्र में ही करने का रिवाज था। कई मामलों में लड़कियों के मुकाबले पुरुषों की उम्र बहुत ज्यादा होती थी। बताया गया कि ये पुरुष इन महिलाओं को परेशान करते थे। वहीं, ये महिलाएं अपनी परेशानियां लेकर उस दाई के पास जाया करती थीं। इस दाई ने ही उन्हें अपने पतियों से छुटकारा दिलाने के लिए उन्हें जहर दिया था।
ये भी पढ़ें: बेवफा निकली सोनम रघुवंशी, निशाने पर कोई और, 3 नए नामों से हनीमून केस में नया मोड़
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
14 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
17 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
17 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines