British PM Rishi Sunak Apologizes: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह ब्रिटेन की संसद में माफी मांगकर चर्चा में आए हैं। यह माफी ऋषि सुनक ने पत्नी अक्षता मूर्ति के संबंधित कारोबारी हितों की घोषणा के संबंध में माफी है। ऋषि सुनक ने इससे जुड़ी जांच में अपनी विफलता के सार्वजनिक होने के बाद ब्रिटेन की संसदीय निगरानी संस्था से माफी मांगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संसदीय निगरानी संस्था जानकारी दी है कि उन्होंने मंत्रिस्तरीय रजिस्टर पर ब्याज की घोषणा की थी। इसको लेकर ग्रीनबर्ग ने निष्कर्ष निकाला कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि सुनक ने पंजीकरण की अवधारणा को हितों की घोषणा की अवधारणा के साथ भ्रमित किया है।
गौरतलब है कि मानकों के संसदीय आयुक्त डैनियल ग्रीनबर्ग ने लगाए गए इन आरोपों को लेकर जांच शुरू की थी। उन्होंने जांच में पाया कि चाइल्डमाइंडिंग वर्कफोर्स में शामिल होने वाले लोगों के लिए सरकार की वित्तीय प्रोत्साहन योजना पर चर्चा करते समय सुनक यह घोषित करने में विफल रहे कि उनकी पत्नी के पास सरकार की ओर से चुने गए छह चाइल्डमाइंडिंग एजेंसियों में से एक में शेयर हैं।
ग्रीनबर्ग की जांच रिपोर्ट के अनुसार, घोषणा करने में विफलता इस भ्रम के कारण पैदा हुई और उस कारण सुनक की ओर से अनजाने में ऐसा हुआ। इस रिपोर्ट को हाउस ऑफ कॉमन्स में संसद सदस्यों के समक्ष पेश नहीं किया जाना है ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके। यह अलग बात है कि स्थायी आदेश की आवश्यकताओं के तहत, सुनक ने नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकारी और माफी मांगी।
यहां पर बता दें कि अपनी गलतियों के ऋषि सुनक कई बार माफी मांग चुके हैं। इससे पहले सुनक ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में गाड़ी चलाते समय सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान अपनी सीट बेल्ट हटा ली थी। गलती का एहसास होने पर उन्होंने सीट बेल्ट हटाने की गलती के लिए माफी मांगी थी।
गौरतलब है कि 12 मई, 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में जन्में ऋषि सुनक का परिवार मूल रूप से ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत में रहता था। इस लिहाज से वह भारतीय पंजाबी हिंदू हैं। मां उषा सुनक फार्मसिस्ट थी और पिता यशवीर सुनक एक जनरल चिकित्सक थे। वहीं, ऋषि सुनक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विनचेस्टर कॉलेज हेंपशायर से की है।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
2 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
4 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
5 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines