Britain Vintage Mercedes 63 years old rust car auction: दुनिया में कई ऐसी ऐतिहासिक चीजें हैं। जब उनकी नीलामी की जाती है तो उसकी कीमत शुरुआती कीमत से कई गुना हो जाती है। अभी कई दिनों पहले कोलंबस के हाथों से लिखे लेटर की नीलामी लाखों रुपए में की गई थी। इसके बाद अब ब्रिटेन में 63 साल पुरानी 1933 मॉडल की मर्सिडीज 370 नीलाम की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस कार की नीलामी 180,000 यूरो यानी करीब 2 करोड़ रुपए में की जा सकती है। इस कार का पूरा नाम मर्सिडीज 370 एस मैनहेम स्पोर्ट कैब्रियोलेट क्लासिक है। इस कार को 1958 में डोरोथी स्टीवर्ट नाम की महिला ने 25 हजार रुपए में खरीदा था।
25 हजार रुपए में खरीदी थी कार
हालांकि, कार के प्रारंभिक वर्षों के बारे में बहुत कम जानकारी है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इस मॉडल को पहली बार बर्लिन के ब्रिटिश-कब्जे वाले क्षेत्र में संग्रहीत किया गया था, बाद में इसे आरएएफ के सदस्य ने खरीद लिया था। इसे 1955 में यूके में आयात किया गया। लंदन स्थित नीलामीकर्ता आरएम सोथबी की रिपोर्ट के अनुसार, कार डोरोथी स्टीवर्ट नाम की एक महिला को बेची गई थी, और 1958 में यह मालिक के पिता की देखभाल में चली गई। जिन्होंने इसे एक डीलर से 250 यूरो यानी 25 हजार रुपए में खरीदा था। हालांकि, बाद में उन्होंने दूसरी कार खरीदने के चलते मर्सिडीज को एक खलिहान में बंद कर दिया गया और बाद में उसे भुला दिया गया। लेकिन आज यह कार 63 साल बाद दोबारा चर्चा में आई गई है क्योंकि इसकी नीलामी की जानी है।
4 नवंबर को की जाएगी कार नीलाम
जानकारी के अनुसार, इस कार को 4 नवंबर को नीलाम किया जाएगा। बता अगर कार के बारे में करे तो इसमें 3.8 लीटर छह-सिलेंडर इंजन है जो इसे 75bhp और 75mph की टॉप स्पीड देता है। आरएम सोथबी के एक वरिष्ठ कार विशेषज्ञ एनेट अबासी ने कहा कि यह कार न केवल अब तक निर्मित 195 कारों में से एक है, बल्कि यह एक टाइमवार्प कार का एक बड़ा उदाहरण है जो कभी भी क्षतिग्रस्त नहीं हुई। यह कार 60 साल से अधिक समय से एक ही परिवार के पास है।
ये भी पढ़ें: Mark Zuckerberg अस्पताल में क्यों भर्ती हुए, क्या बीमारी हुई जो करानी पड़ी सर्जरी?
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
2 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
9 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
11 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
15 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
15 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
18 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines