Britain Train Stabbing: ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में शनिवार देर रात लंदन से 75 मील उत्तर में कैम्ब्रिजशायर के हंटिंगडन जा रही ट्रेन में चाकूबाजी हुई है, जिससे ट्रेन में हड़कंप और चीख पुकार मच गई. कई लोगों पर चाकू से हमला हुआ है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रेन में सवार एक शख्स ने चाकूबाजी की सूचना पुलिस को दी. कैम्ब्रिजशायर पुलिस मौके पर पहुंची और हंटिंगडन स्टेशन पर ट्रेन को रोककर चाकूबाजी करने के आरोपी 2 संदिग्ध युवकों को दबोचा.
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जताया शोक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किर स्टार्मर और गृह सचिव शबाना महमूद ने घटना को भयावह बताया और लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें. प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि ट्रेन के अंदर चाकूबाजी की भयावह घटना के बारे में पता चला, बेहद दुखी हूं. घटना की निंदा करता हूं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश देता हूं. पीड़ितों के प्रति संवदेना व्यक्त करता हूं और लोग से अपील है कि वे पुलिस के निर्देशों का बखूबी पालन करें. गृह सचिव शबाना महमूद ने कहा कि चाकूबाजी की घटना से दुखी हूं. 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. किसी के बहकावे में न आएं, पुलिस को सहयोग करें.
यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका-चीन के रिश्ते इतने अच्छे नहीं….’, ट्रंप से बात करने के बाद क्या बोले चीनी रक्षामंत्री?
चाकूबाजी से पूरे शहर में फैली दहशत
कैम्ब्रिजशायर पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब 7:39 बजे की है. घटना के चलते हंटिंगडन शहर में दहशत फैल गई. सड़कें और रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक यात्री को चिल्लाते हुए सुना कि उनके पास चाकू है और उन्होंने मुझे चाकू मारा है. इसके बाद लोग खून से लथपथ हालात में एक से दूसरे डिब्बे में भागने लगे. ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. कुछ लोग रोड एंबुलेंस और कुछ लोग एयर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे. विपक्ष के शैडो गृह सचिव क्रिस फिल्प ने घटना क्रूर हमला बताया.
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
29 mins agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
2 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
3 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
12 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
18 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
21 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines