हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने पीएम मोदी का किया स्वागत, शाही परिवार को मिला खास उपहार

ब्रिटेन के किंग ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने शाही महल सैंड्रिंघम हाउस में स्वागत किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने किंग के साथ मिलकर एक पौधा भी लगाया। इस बीच पीएम ने शाही महल के अन्य लोगों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन किंग चार्ल्स तृतीय

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने पीएम नरेंद्र मोदी का अपने सैंड्रिंघम हाउस में स्वागत किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने ब्रिटेन किंग के साथ एक पेड़ लगाया है। इसके बाद पीएम मोदी ने किंग को एक पौधा उपहार में भी दिया। शाही परिवार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

सोशल मीडिया एक्स हैंडल The Royal Family से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है, ‘ किंग ने सैंड्रिंघम हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान, महामहिम को इस शरद ऋतु में लगाने के लिए एक पेड़ भेंट किया गया, जो प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पर्यावरण पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित है, जो लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है।’ वहीं पीएम मोदी ने शाही महल के अन्य लोगों से भी बारी-बारी मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

ये भी पढ़ें: India-UK FTA: किसानों के लिए बड़ी जीत कैसे है भारत-यूके के बीच व्यापार समझौता, क्या होगा फायदा?

प्रधानमंत्री के दिए पौधे की खासियत

दरअसल पीएम मोदी ने जो पौधा किंग को उपहार में दिया है वह बहुत खास है। इस पौधे को ‘Sonoma और Handkerchief Tree भी कहा जाता है। यह एक सजावटी पेड़ का पौधा होता है। 2 से 3 साल में यह पौधा एक पेड़ का रूप ले लेता है। इस पेड़ की सबसे खास बात ये है कि इसके पत्ते एक रूमाल की तरह लगते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार पर हुआ समझौता, पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें