हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Brisbane Temple vandalised: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे

विज्ञापन

Brisbane Temple vandalised: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक और मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए हैं। दो महीने में ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर में तोड़फोड़ की ये चौथी घटना है। घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए आए तब उन्हें तोड़फोड़ की जानकारी मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिस्बेन के दक्षिण में बरबैंक में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह खालिस्तानी समर्थक यहां पहुंचे और तोड़फोड़ (Brisbane Temple vandalised) कर भारत विरोधी नारेबाजी की। साथ ही दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे।

और पढ़िए –Antony Blinken India Visit: दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों से मिले ब्लिंकन, बोले- आपका आभारी हूं

मंदिर के पास रहने वाले भारतीय ने दी ये जानकारी

मंदिर के पास रहने वाले रमेश कुमार ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि मेलबर्न के बाद ब्रिसबेन में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है जो दुखद है। उधर, मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि मंदिर के पुजारी और भक्तों ने आज सुबह फोन किया और मुझे मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी दी।

शुक्ला ने कहा कि वे प्रबंधन समिति की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद विस्तृत बयान देंगे। बता दें कि इससे पहले ब्रिस्बेन में गायत्री मंदिर के पुजारी को लाहौर से खालिस्तानी समर्थकों ने फोन कर धमकी दी थी।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें