नई दिल्ली: तुर्की में एक बार फिर भूकंप की खबर है। सोमवार को तुर्की फिर भूकंप के झटकों से दहल उठा। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने कहा कि तुर्की-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। रॉयटर्स के दो प्रत्यक्षदर्शियों ने भूकंप और इमारतों को और अधिक नुकसान की सूचना दी। अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तुर्की के बचाव दल नवीनतम भूकंप के बाद इधर-उधर भाग रहे थे। अपने 7 साल के बेटे को गोद में लिए रोते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- मुझे लगा कि मेरे पैरों के नीचे से धरती फटने वाली है।
और पढ़िए –UPI-PayNow Linkage: पीएम मोदी बोले- ये कनेक्टिविटी दोनों देशों के लोगों के लिए गिफ्ट है
45 हजार से ज्यादा की मौत
इससे पहले 6 फरवरी को तुर्की के दक्षिण-पूर्व और पड़ोसी सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 45,000 से अधिक लोग मारे गए और दस लाख से अधिक लोग बेघर हो गए। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने तुर्की को भूकंप के बाद मदद जारी रखने की बात कही है।
और पढ़िए –Turkey Earthquake: तुर्की में भूकंप के दो ताजा झटके, अमेरिका और UN बोला- अतिरिक्त मदद को हम तैयार
भूकंप के बाद से अमेरिका ने चिकित्सा आपूर्ति, कंक्रीट तोड़ने वाली मशीनरी और सीरिया की मानवीय सहायता में 85 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त राशि के साथ खोज और बचाव दल को भेजा है। तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में बचे लोगों में लगभग 3,56,000 गर्भवती महिलाएं हैं, जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल आवश्यकता है।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 hr agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
2 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
6 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
14 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
15 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
18 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
21 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines