Brazilian Snake Island: ब्राजील अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके तट से 150 किलोमीटर की दूरी पर इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे नामक एक छोटा सा द्वीप है, जिसे स्नेक आईलैंड के तौर पर जाना जाता है। ऐसा ही एक द्वीप यूक्रेन में भी है, उसे भी स्नेक आईलैंड का नाम दिया गया है। लेकिन ब्राजील का द्वीप उससे बेहद खतरनाक और जहरीले सांपों के घर के तौर पर जाना जाता है। इस द्वीप पर हर आदमी नहीं जा सकता। यहां केवल ब्राजीलियन सेना और वैज्ञानिकों को जाने की छूट है। बताया जाता है कि ये जगह ब्राजील से लगभग 10 हजार साल पहले अलग हो गई थी।
भारी मात्रा में बर्फ पिघलने के बाद समुद्र का जलस्तर बढ़ गया था। जिसके कारण यह जगह द्वीप के तौर पर ब्राजील से अलग हो गई थी। इस द्वीप पर अब सांप ही जिंदा बचे, जो अकेलेपन के कारण लगातार घातक होते गए। इस द्वीप पर फिलहाल सिर्फ गोल्डन लांसहेड पिट वाइपर प्रजाति के सांप ही हैं। जो धरती से गायब हो चुके हैं। सिर्फ यहीं बचे हैं। इनकी तादाद दिनोंदिन बढ़ रही है।
यहां के सांप 3.9 फीट (1.2 मीटर) तक लंबे होते हैं। गोल्डन लांसहेड पिट वाइपर (बोथ्रोप्स इंसुलरिस) सांपों के कारण इस द्वीप को ब्राजील की नौसेना ने 1920 के दशक में आम लोगों के लिए बंद कर दिया था। यह द्वीप दक्षिणपूर्वी ब्राजील के तट से लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर है। इसका कुल एरिया 106 एकड़ (43 हेक्टेयर) यानी 80 अमेरिकी फुटबॉल मैदानों के बराबर है। द्वीप का आधा भाग वर्षावन से ढका है, जबकि शेष भाग बंजर और चट्टानों से भरा है। माना जाता है कि प्रवासी पक्षियों को यहां के सांप बड़े चाव से निशाना बनाते हैं।
ब्राजील के सांपों से अधिक जहरीले हैं यहां के सांप
संख्या की बात करें, तो आईलैंड के प्रत्येक स्क्वायर मीटर पर 1 से 5 सांप मिल जाते हैं। सांपों को एकमात्र आहार समुद्री पक्षी हैं। बताया जाता है कि यहां के सांप ब्राजील में मिलने वाले सांपों से 5 गुना तक जहरीले हैं। अगर यहां का सांप किसी इंसान को काट ले, तो उसे तुरंत ब्रेन हैमरेज, किडनी फेलियर या इंटरब्लीडिंग जैसी समस्या हो सकती है। इस द्वीप पर सिर्फ एक इमारत है, जिसका नाम ऑटोमेटेड लाइटहाउस है। इस इमारत को इसलिए बनाया गया है, ताकि नाविकों को यहां न ठहरने और खतरनाक जगह होने का संकेत दे सके। इसे मौत का द्वीप भी कहते हैं। सांपों पर स्टडी के लिए हर साल यहां कई वैज्ञानिक आते हैं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
18 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
9 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines