Brazilian dolphin death in amazon: ब्राजील के अमेजन जंगल में बह रही नदी में 100 से अधिक डॉल्फिन की मौत हो चुकी है। जंगल में लगातार बढ़ रही गर्मी और सूखे के कारण नदी के पानी गर्म हो रहा है। जिसके कारण डॉल्फिन मर रही हैं। ब्राजीलियाई साइंस मिनिस्ट्री के फंडेड रिसर्च इंस्टीट्यूट मामिरौआ की रिपोर्ट भी चौंकाने वाली है। जिसमें बताया गया है कि लेक टेफे में 100 से अधिक डॉल्फिन मरी हुई मिली हैं। अमेजन में गर्मी के कारण पानी का तापमान लगभग 102 डिग्री फॉरेनहाइट बढ़ चुका है। जिसके कारण एक सप्ताह में ही 100 से अधिक डॉल्फिन मारी गई हैं।
अमेजन दुनिया का सबसे बड़ा जलमार्ग
ज्यादा असर लेक टेफे में दिखा है। जहां सबसे अधिक डॉल्फिन मृत मिली हैं। हाई टेंपरेचर और गर्मी के कारण डॉल्फिन दम तोड़ रही हैं। ब्राजीलियाई साइंस मिनिस्ट्री की ओर से बताया गया है कि इस बार ऐतिहासिक सूखा पड़ा है। जिसके कारण इतनी डॉल्फिन मारी गई हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। अमेजन नदी को विश्व का सबसे बड़ा जलमार्ग भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें-Ratan Tata की 250 किमी रेंज वाली Tata Nano जल्द करेगी मार्केट में एंट्री, कम बजट में मिलेंगे लाजवाब फीचर्स
सूखे और गर्मी के कारण दूसरे जीवों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। फंडेड रिसर्च इंस्टीट्यूट मामिरौआ की ओर से कहा गया है कि डॉल्फिन की लगातार मौतों को लेकर वैज्ञानिक भी सकते में हैं। घटना का कारण क्या है, कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन पहला कारण सूखा और गर्मी माना जा रहा है। अभी यहां पर तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस जा रहा है।
शिफ्टिंग का काम आसान नहीं
बताया जा रहा है कि लेक और तालाबों में बढ़ रहे तापमान को देखते हुए यहां से डॉल्फिन को नदी के मुख्य भाग में शिफ्ट करने की कोशिश है। यहां पानी ठंडा है, लेकिन दूर के इलाकों से डॉल्फिन को ले जाना आसान नहीं है। वैज्ञानिक ये भी कह रहे हैं कि शिफ्टिंग इसलिए भी आसान नहीं है। क्योंकि वायरस का डर है। अमेजन के कई इलाकों में पानी का ग्राउंड लेवल कम हो गया है। जिसके कारण ट्रांसपोर्ट और मछली पकड़ने में दिक्कतें हो रही हैं। माना जा रहा है कि अभी सूखा कुछ और दिन बना रहेगा। जिससे अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा।
संबंधित खबरें
फ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
1 hr agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
1 hr agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
4 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
6 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
6 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
7 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
17 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines