Black Box Revealed Plane Crash Last Moments: ब्राजील के साओ पाउलो में 10 अगस्त का हुए विमान हादसे में 62 लोग मारे गए थे। उस प्लेन का ब्लैक बॉक्स 6 दिन बाद रेस्क्यू टीम के हाथ लगा। 2 घंटे की भयावह रिकॉर्डिंग विमान के अंदर से आई भयानक चीखों और तेज धमाके के साथ समाप्त हुई।। आखिर में प्लेन क्रैश होने से ठीक पहले की कहानी भी पता चली कि जब विमान गोल-गोल घूमते हुए तो कैसे पैसेंजरों में चीख पुकार मच गई थी?
विमान का क्रैश होने से बचाने के कैप्टन के आखिरी प्रयास पैसेंजरों की भयानक दिल चीरने वाली चीखें कॉकपिट के वॉयस रिकॉर्डर में कैद हुईं। पैसेंजरों के चीखने चिल्लाने की आवाजें, कैप्टन की क्रू से आखिरी बातचीत और फिर अचानक जोरदार धमाका, ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग होते-होते विमान रिहायशी इलाके में गिरकर क्रैश हो गया और उसमें सवार सभी 62 लोग जिंदा जलकर मारे गए, फिर सन्नाटा छा गया और लाशों के साथ जलता हुआ मलबा मिला।
अगले 30 दिन में सौंपी जाएगी हादसे की रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉकपिट के वॉयस रिकॉर्डर में सह-पायलट हम्बर्टो डी कैम्पोस एलेनकर ई सिल्वा यह कहते हुए भी सुने गए कि आखिर क्या हो रहा है? हादसे में कैप्टन डेनिलो सैंटोस रोमानो समेत सभी 62 लोग मारे गए। ब्राजील के टेलीविजन नेटवर्क ग्लोबो की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट और को-पायलट ने हादसे से लगभग एक मिनट पहले विमान को तेजी से नीचे आने से रोकने की कोशिश की थी। हादसे में मारे गए 62 लोगों में से 60 की पहचान हो चुकी है तथा अब तक 30 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। ATR 72-500 के प्रोपेलर विमान के आगे वाले हिस्से में कॉकपिट लगा था। ग्लोबो की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट 30 दिन में पूरी हो जाएगी, क्योंकि अभी तक हादसे का कोई आधिकारिक कारण निर्धारित नहीं किया गया है।
लोगों ने प्लेन क्रैश होने का वीडियो बनाया
मीडिया रिपोर्ट के कारण, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विमान के पंखों पर बर्फ जम गई थी, जिसे विशेषज्ञों ने हादसे का एक मजबूत संभावित कारण बताया है। विमान साउ पाउलो के विन्हेडो शहर के रिहायशी इलाके में गिरा। लोगों ने विमान के गिरते और दुर्घटनाग्रस्त होते हुए के वीडियो बनाए। हादसा 10 अगस्त को ब्राजील के समयानुसार दोपहर लगभग 1.25 बजे हुआ।
वोएपास विमान पाराना राज्य के कास्केवेल से रवाना हुआ था और उसे साओ पाओलो के ग्वारूलोस के लिए उड़ान भरनी थी। वैलिन्होस सिटी हॉल ने बाद में पुष्टि की कि विमान में सवार सभी लोग मर चुके हैं। रिहायशी इलाके में विमान गिरा, लेकिन कोई भी निवासी घायल या मरा नहीं है। मार्च में विमान में हाइड्रोलिक समस्या आ गई थी, जिसके चलते विमान 4 महीनों तक सर्विस से बाहर रहा।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
6 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
8 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
9 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
11 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
20 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines