Asteroid Apollo May Strike to Earth: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने दुनिया के लिए एक अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के मुताबिक, धरती से एक विशाल क्षुद्रग्रह टकरा सकता है, जिससे धरती पर उथल-पुथल मच सकती है। इस क्षुद्रग्रह का नाम अपोलो MG1 है, जो एक बोइंग 767 प्लेन जितना लंबा और उससे कहीं ज्यादा वजनी है।
करीब 220 फीट लंबा यह क्षुद्रग्रह 73 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में घूम रहा है और धरती की तरफ बढ़ रहा है। अलर्ट के अनुसार, क्षुद्रग्रह 21 जुलाई 2024 को 21:31 UTC (22 जुलाई को 3:01 पूर्वाह्न IST) पर पृथ्वी के पास से गुजर सकता है। धरती से करीब 4.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी से यह धरती की तरफ आ रह है।
बड़े हादसे का कारण बन सकता है क्षुद्रग्रह
अपोलो क्षुद्रग्रह साल 1862 में खोजा गया था, जिसका नाम अपोलो स्पेस क्राफ्ट के नाम पर रखा गया है। इस क्ष्रुद्रग्रह से टूटकर बना क्षुद्रग्रह धरती से टकराकर विनाश का कारण बन सकता है, लेकिन देखना यह होगा कि यह धरती के किस हिस्से से टकराएगा? नासा के स्पेस साइंटिस्ट कहते हैं कि क्षुद्रग्रह जब पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं और 2013 में हुए चेल्याबिंस्क अग्निकांड जैसे हादसे का कारण बनते हैं।
हालांकि MG1 के धरती से टकराने की संभावना कम है, लेकिन नासा के वैज्ञानिक इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। नासा के वैज्ञानिक क्षुद्रग्रह को ट्रैक करने के लिए रडार सिस्टम और दूरबीनों का उपयोग कर रहे हैं। वहीं इस क्षुद्रग्रह की स्पीड को देखते हुए इसका रूट बदलने की संभावना भी है।
बता दें कि इससे पहले एक और क्षुद्रग्रह 2024 MT1 धरती के पास गुजरा था। गत 8 जुलाई को उल्का पिंड करीब 65 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धरती के करीब आया, लेकिन टकराया नहीं। इस उल्का पिंड का व्यास लगभग 260 फीट था। इससे पहले 29 जून को एक उल्का पिंड धरती के करीब से गुजरा था।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
7 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
11 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
11 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
19 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
20 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
22 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines