हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्विट्जरलैंड में 5 दिन का राष्ट्रीय शोक, नाइट बार में धमाके से 47 लोगों की मौत, पढ़ें कब-क्या और कैसे हुआ?

Switzerland Night Bar Blast: स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न की खुशियों के बीच मातम पसरा है और 5 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है. बीते दिन नाइट बार हुए धमाके और अग्निकांड में 47 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है. वहीं 115 लोग बुरी तरह झुलसे और सभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं.

विज्ञापन
धमाके के बाद आग लगने से पूरा नाइट बार धू-धू कर जला.

Switzerland Night Bar Blast: स्विट्जरलैंड में आल्पस की पहाड़ियों की तलहटी में बसे क्रांस-मोंटाना शहर के स्की रिजॉर्ट में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें 47 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है. रिजॉर्ट के ले कॉन्स्टेलेशन नामक नाइट बार में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, जब धमाका हुआ. अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद बार में भयंकर आग लग गई, जिसमें करीब 115 लोग बुरी तरह झुलसे. शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं.

5 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

स्विट्जरलैंड पुलिस ने जांच और सबूतों के आधार पर धमाके को बम धमाका या आतंकी हमला कहने से इनकार किया है, लेकिन देश की सरकार ने हादसे को इतिहास की बड़ी त्रासदियों में से एक बताया है और देश में 5 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. वहीं आग लगने का कारण आतिशबाजी की चिंगारी को बताया जा रहा है, जो शैंपेन के संपर्क में आने से आग बनी और फिर एक के बाद एक चीजों में आग लगती चली गई. इस तरह लकड़ी से बना नाइट बार जलकर राख हो गया

पूरा का पूरा रिजॉर्ट जलकर राख

पुलिस के अनुसार, रिजॉर्ट में इटली, फ्रांस समेत कई देशों के टूरिस्ट और लोकल लोग नए साल का जश्न मना रहे थे कि अचानक धमाका हुआ और आग लग गई. धमाका होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़े, लेकिन लकड़ी का बना रिजॉर्ट धू-धू कर जलने लगा. एयर फायर ब्रिगेड और दमकल वाहनों ने मौके पर आकर आग बुझाई, जिसके बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला जा सका. हादसे के बाद इलाके को नो फ्लाई जोन बना दिया गया है.

विज्ञापन

स्विट्जरलैंड का मशहूर टूरिस्ट प्लेस

बता दें कि क्रांस मोंटाना शहर स्विट्जरलैंड का मशहूर टूरिस्ट प्लेस है, जो हसीन वादियों के लिए पसंद किया जाता है. यहां लोग गोल्फ खेलने और स्नोबोर्डिंग के लिए आते हैं. वहीं जिस स्की रिजॉर्ट में धमाका हुआ है, वह राजधानी बर्न से 2 घंटे दूरी पर है. हालांकि गर्म और शुष्क मौसम के दौरान स्विट्जरलैंड के जंगलों में आग लगती रहती है, लेकिन इस तरह के धमाके और अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. सरकार ने स्थानीय लोगों और टूरिस्टों को सतर्क रहने को कहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola