पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान बौखला गया। पहले तो उसने भारत के सीमावर्ती शहरों को अपना निशाना बनाया। इसके बाद दुनियाभर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर झूठी खबर फैलाने लगा। इसके बाद भारत सरकार ने फैसला किया कि वह दुनिया के अलग-अलग देशों में अपने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजेगी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में सारी जानकारी देगी। इसी के तहत शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में UAE (संयुक्त अरब अमीरात) पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ऑपरेशन सिंदूर पर ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम किया।
UAE के समर्थन में प्रवासी भारतीयों का योगदान
इस प्रोग्राम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने UAE में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया। इस दौरान बांसुरी स्वराज ने सबसे पहले UAE को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने UAE के प्रवासी भारतीयों से कहा कि यह उनका योगदान और UAE के प्रति उनका प्यार ही है कि भारत को UAE का पूर्ण समर्थन मिला है। उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का दर्द हर एक भारतीय को था। जिसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया।
यह भी पढ़ें: नेपाल में आधी रात कांपी धरती, फिर आया 4.3 तीव्रता का भूकंप
‘ब्रह्मास्त्र’ है प्रवासी भारतीयों की ताकत
बांसुरी स्वराज ने कहा कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना के दिखाए गए पराक्रम के कारण सिंदूर अब न्याय और शक्ति का नया पर्याय बन गया है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा सांसद अतुल गर्ग की टिप्पणी को दोहराते हुए भारतीय प्रवासियों से कहा कि वे अपने आप में राजदूत हैं। हम यहां इसलिए आए हैं ताकि आप अपनी ताकत के जरिए संदेश को आगे फैलाएं। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में प्रवासी भारतीयों की ताकत को ‘ब्रह्मास्त्र’ बताया।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
8 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
19 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
20 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines