Bizarre News: क्या आपने कभी सोचा है कि कोई शख्स रूम रेंट बचाने के लिए प्लेन से कॉलेज जाएगा? पढ़ने में यह बात चौंकाने वाली लगती है, लेकिन सच है। कनाडा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिससे सब हैरान रह गए हैं। यहां का एक शख्स प्लेन से कॉलेज जाता है। उसने इसकी जो वजह बताई है, उसे जानकर आपका सिर घूमने लग जाएगा।
दो दिन फ्लाइट से कॉलेज जाता है छात्र
दरअसल, कनाडा के रहने वाले एक छात्र ने वैंकूवर शहर में महंगे किराए से बचने के लिए एक आसान तरीका निकाला है। वह हफ्ते में दो दिन फ्लाइट से कॉलेज जाता है। जब उससे इसकी वजह पूछी गई तो उसने बताया कि इससे उसके पैसों की बचत होती है। एक स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत का उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
A student from Canada gets to his studies by airplane to avoid rent
byu/Fishyraven inDamnthatsinteresting
वैंकूवर में रहने पर हर महीने देने होते 2500 डॉलर
छात्र ने कहा कि वैंकूवर में रहने पर उसे हर महीने किराए के लिए 2500 डॉलर देने पड़ते, लेकिन फ्लाइट से कॉलेज आने से उसके प्रति चक्कर सिर्फ 150 डॉलर खर्च होते हैं, जो एक बेडरूम के औसत किराए का आधा पड़ता है।
‘एक घंटे का सफर बुरा नहीं है’
छात्र के वायरल वीडियो पर लोगों ने भी कमेंट किए हैं। एक व्यक्ति ने कहा- एक घंटे का सफर इतना बुरा नहीं है, लेकिन इतनी बार एयरपोर्ट पर आना बेकार होगा। इसके अलावा आपका शेड्यूल भी बिगड़ जाएगा। फ्लाइट मिस होना भी एक बड़ा सिरदर्द होगा। वहीं, दूसरे व्यक्ति ने कहा कि वह वैंकूवर के बाहर क्यों नहीं रह सकता। तीसरे शख्स ने कहा कि क्या उसकी क्लास हफ्ते में केवल दो दिन लगती है। यदि वह रात में वैंकूवर में रुकता है तो उसे कितना किराया देना होगा।
यह भी पढ़ें: ‘पिता के संघर्ष’ को देख भावुक हुए लोग, ट्रेन के फर्श पर बैठकर खाना खाते शख्स का वीडियो वायरल
किराये पर क्यों खर्च करे 100000 अमेरिकी डॉलर?
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने कहा कि यह मुझे उन ब्रिटिश वरिष्ठ नागरिकों की याद दिलाता है, जो रिटायरमेंट होम में रहने की बजाय दो साल क्रूज पर बिताए हैं, क्योंकि यह सस्ता था। दूसरे शख्स ने कहा कि मैं उसे दोष नहीं देता। किराये पर चार साल में 100,000 अमेरिकी डॉलर क्यों खर्च करें? इतनी रकम से आप अपने लिए जमीन खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Video : बर्थडे डिनर पर लेकर पहुंची 18 ‘यार’, प्रेमी ने नहीं चुकाया बिल तो खत्म हुआ प्यार
संबंधित खबरें
स्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
14 mins agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 hr ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
4 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
6 hrs agoLIVE: 'PUC सर्टिफिकेट को रखें अपडेट', दिल्ली पुलिस की वाहन मालिकों से अपील
8 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
8 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
9 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
9 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
16 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines