हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'4-5 साल में खतरे में पड़ेंगी व्हाइट-ब्लू कॉलर नौकरियां', बिल गेट्स ने क्यों दिया है ऐसा बयान?

Bill Gates News: नौकरियों को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि आने वाले 4-5 साल में लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडराएगा और इसका कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस होगा, क्योंकि वह तेजी से ग्रोथ कर रहा है.

विज्ञापन
Bill Gates

Bill Gates Warning: दुनिया में आने वाले समय में नौकरियों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से ग्रोथ कर ही है और आज जिस तरीके से इसका इस्तेमाल किया जा रहा, आने वाले 4-5 साल में दुनियाभर में व्हाइट और ब्लू कॉलर नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी और सरकारें इस बदलाव को अभी स्वीकार नहीं पाएंगे और वे इतने बड़े बदलाव के लिए तैयार भी नहीं हैं.

कभी नहीं देखी ऐसी टेक्नोलॉजी! लॉलीपॉप में गाना, भविष्य बताता शीशा; CES 2026 में आए ये AI गैजेट्स दिमाग हिला देंगे

भारत ने इसे बहुत स्पीड से अपनाया है

स्विटजरलैंड के दावोस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जॉब सेक्टर को पूरी तरह बदल सकता है. भारत की डिजिटल पॉवर और AI को अपनाने की स्पीड काबिल-ए-तारीफ है और इससे भारत-अमेरिका के संबंध और ज्यादा मजबूत हुए हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा नौकरी बाजार पर पड़ेगा, जहां ये ह्यूमन मैनपॉवर की जगह ले सकता है.

विज्ञापन

अब तक की सबसे तेज और बड़ी क्रांति

विश्व आर्थिक मंच की बैठक में बिल गेट्स ने कहा कि व्हाइट-कॉलर वर्ग हो या ब्लू-कॉलर वर्ग, आने वाले 4-5 साल में सरकारों को आगे बढ़कर समानता के मुद्दों से निपटना होगा. मेडिकल से लेकर शिक्षा तक AI का इस्तेमाल बढ़ जाएगा और अगर इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो वर्क कैपेसिटी, रिक्रूटमेंट पैटर्न में बाधाएं आएंगी. AI क्रांति आज तक आई अन्य सभी क्रांतियों से तेल और बड़े स्तर पर हुई है, जो समाज के इस क्षेत्र तक पहुंचकर अभूतपूर्व परिवर्तन ला रही है.

Google Gemini 3 Flash: सुपरफास्ट AI अब पहचानेगा डीपफेक, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

विज्ञापन

असमानता को ओर गहरा कर सकता AI

बिल गेट्स ने कहा कि AI पहले से ही सॉफ्टवेयर की वर्किंग बदल चुका है. लॉजिस्टिक्स और कॉल सेंटरों में भूमिका निभा रहा है. अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह बदलाव असमानता को और गहरा कर सकता है, जिससे पैसा और नौकरियों के अवसर कुछ ही लोगों के हाथों में केंद्रित हो जाएंगे. इन चुनौतियों की गंभीरता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग करने की आवश्यकता है. एकजुट होकर इस टेक्नोलॉजी और आने वाले बदलावों से निपटा जा सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola