नई दिल्ली: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के क्षेत्र में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। सियोल रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर कोरिया ने समुद्र में दो क्रूज़ मिसाइलों को दागा है। पिछले महीने के बाद से पहली बार हथियारों का परीक्षण किया है।
एक अज्ञात सैन्य अधिकारी ने बुधवार को योनहाप समाचार एजेंसी को बताया, “आज सुबह हमें पता चला कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण प्योंगन प्रांत के ओनचोन से पश्चिम सागर में दो क्रूज मिसाइलें दागी हैं।”
इस तरह के आखिरी हथियारों का परीक्षण 10 जुलाई को हुआ था, जब उत्तर कोरिया ने कई रॉकेट लॉन्चरों को दागा था।
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया, “अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सैन्य अधिकारी इस घटना के बाद कई पहलुओं की जांच कर रहे हैं, इसमें उड़ने की दूरी भी शामिल है।”
बता दें कि उत्तर कोरिया ने अपने हथियार कार्यक्रमों पर कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद इस साल प्रतिबंधित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) सहित हथियारों के परीक्षण की एक अभूतपूर्व लहर को अंजाम दिया है।
उन प्रतिबंधों का विस्तार क्रूज मिसाइलों तक नहीं है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि उत्तर कोरिया 2017 के बाद पहली बार परमाणु हथियार का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
38 mins agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 hr agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
3 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
4 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
5 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
8 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
10 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
11 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
11 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines