BF.7 Scare: दुनिया के कई हिस्से में कोविड-19 एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। चीन, जापान और अमेरिका में अचानक तेजी से बढ़ रहे कोविड मामलों के बाद भारत भी अलर्ट मोड में है। पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता और सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से चीन से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके अलावा, उन्होंने जोर देकर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और कोरिया में भी स्पाइक है, इसलिए भारत को हाई अलर्ट पर रहना चाहिए। वहीं, अब हम आपको कुछ उन देशों के बारे में बताना चाह रहे हैं, जहां इस बार नए साल के जश्न के लिए आपको जाने से बचना चाहिए।
उन देशों की लिस्ट
- जापान: हाल ही में तेजी से कोरोना के मामले दर्ज कर रहे देशों में जापान का भी नाम है। देश में शनिवार को 371 मौतें दर्ज हुई।
- अमेरिका: अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन सबवैरिएंट XBB के कारण उत्तरपूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में जो कोविड-19 के केस आ रहे हैं, उनमें 50% से अधिक इस वैरिएंट के ही हैं। यह इस समय बढ़ रहे हैं, जब नए साल पर लोग घूमने का प्लान कर रहे हैं।
और पढ़िए – अमेरिका पर रूस का बड़ा आरोप, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बोले- यूक्रेन संकट के लिए US जिम्मेदार है
- दक्षिण कोरिया: कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (KDCA) का हवाला देते हुए, योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि देश ने एक दिन में 25,545 नए कोरोना वायरस संक्रमणों की पुष्टि की। इनमें 67 विदेशों से आए लोग भी शामिल हैं। देश में ऐसे कुल मिलाकर 28,684,600 मामले हो जाते हैं।
- चीन: कोविड बीएफ.7 वैरिएंट ने चीन में कहर बरपाया है, जिससे 37 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। चीन से जहां कोरोना वायरल की शुरुआत हुई थी, आज वहीं से दोबारा खतरनाक दौर शुरू होता नजर आ रहा है।
- ब्राजील: ब्राजील में भी कोविड मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, ब्राजील में पिछले एक महीने में 9,45,568 मामले और 3,125 मौतें हुई हैं।
- फ्रांस: फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पिछले महीने कहा था, ‘कोविड महामारी फिर से शुरू हो रही है’। उन्होंने दोबारा से उपायों को जमीनी स्तर पर लाने का आह्वान किया था। बोर्न ने बताया था कि अस्पताल में भर्ती होने वालों मरीजों की संख्या लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी हैं और जो गंभीर लोग हैं, उनकी अस्पताल में संख्या 22 प्रतिशत तक बढ़ी है। पिछले महीने COVID से 400 मौतें हुईं।
और पढ़िए – अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी; 60 से अधिक लोगों की मौत, कारों में मिल रहीं लाशें
- जर्मनी: जर्मनी में पिछले कुछ दिनों में 40 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इसको देखकर ऐसी ही सलाह देना सही होगा कि फिलहाल वहां न जाएं।।
- सिंगापुर: चीन सीडीसी ने बताया कि पिछले तीन महीनों में 130 ओमिक्रॉन से जुड़े मामले पाए गए हैं। इनमें BQ.1 और XBB वैरिएंट से हैं जो अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर सहित अन्य देशों में फैल रहे हैं।
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य की जाएगी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
2 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
3 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
6 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
9 hrs agoLIVE: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
12 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
15 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines