हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत से अब तक का सबसे अच्छा ऑफर…' : ट्रेड डील पर बातचीत के बीच US अधिकारी का बयान; तो बात कहां अटकी?

ट्रेड डील पर बातचीत करने के लिए अमेरिका से अधिकारियों की टीम दिल्ली पहुंची हुई हैं. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अगस्त महीने में भी वार्ता हुई थी.

विज्ञापन
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल होने के संकेत मिल रहे हैं.

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारियों की टीम दिल्ली पहुंची हुई है. भारत और अमेरिका दोनों देशों के अधिकारी ट्रेड डील को लेकर बातचीत कर रहे हैं. इसी बीच संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर का वाशिंगटन डीसी से बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की ओर से ‘अब तक की सबसे अच्छी डील’ ऑफर हुई है. साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका से एग्रीकल्चर प्रोडेक्ट्स इंपोर्ट ना करने पर भारत अडिग है और भारत को इसके लिए मनाना कठिन चुनौती है.

क्या आया बयान?

अमेरिकी सीनेट विनियोग समिति के समक्ष एक सवाल का जवाब देते हुए जेमीसन ग्रीर ने कहा, “अभी जब हम बात कर रहे हैं, मेरी एक टीम नई दिल्ली में मौजूद है. भारत का कुछ फसलों और अन्य मांस और प्रोडेक्ट्स को लेकर विरोध है. जैसा कि आपने कहा, भारत बहुत मुश्किल चुनौती हैं. मैं इससे 100 फीसदी सहमत हूं, लेकिन वे काफी हद तक आगे बढ़कर सहयोग कर रहे हैं. जिस तरह के ऑफर पर भारत हमसे बात कर रहा है, एक देश के रूप में वे हमें अब तक का सबसे बेस्ट ऑफर दे रहे हैं. मुझे लगता है कि भारत हमारे लिए एक बड़ा बाजार साबित हो सकता है.”

यह भी पढ़ें : अमेरिकी संसद में लहराई PM मोदी और पुतिन की सेल्फी, सांसद ने ट्रंप से कहा- ऐसे नहीं जीत पाएंगे नोबेल

विज्ञापन

कहां अटकी बातचीत?

अभी अमेरिका से एग्रीकल्चर प्रोडेक्ट्स चीन करता है. लेकिन अमेरिका चाहता है कि भारत भी उसके ये प्रोडेक्ट्स आयात करे. इनमें मक्का और सोयाबीन जैसी फसलें हैं. लेकिन भारत इस पर सहमत नहीं हो रहा. क्योंकि भारत अपने छोटे किसानों की रक्षा पर अडिग है. वह नहीं चाहता कि इस डील का भारत के किसानों पर कोई असर पड़े. इन्हीं मतभेदों की वजह से दोनों देशों के बीच अगस्त महीने में भी वार्ता सफल नहीं हो पाई थी.

यह भी पढ़ें : भारत को फिर लगेगा टैरिफ का झटका! ट्रंप ने दिए चावल पर टैक्स लगाने के संकेत, क्या कहते हैं US प्रेसिडेंट?

विज्ञापन

ट्रंप की दोबारा टैरिफ की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है. अमेरिका भारत से चावल निर्यात करता है. इसी पर ट्रंप ने टैरिफ लगाने की धमकी दी है. अमेरिका का कहना है कि भारत का चावल निर्यात करने से अमेरिका के किसानों को नुकसान हो रहा है. भारत का चावल आने से उसका रेट कम हो गया, जिससे यहां के किसानों को मुनाफा नहीं हो रहा है.

ट्रंप ने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से पूछा था कि भारत को अमेरिका में चावल डंप करने की अनुमति क्यों है? क्या उन्हें टैरिफ देना पड़ता है. क्या उन्हें चावल पर छूट मिली हुई है? इसके जवाब में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जवाब दिया कि नहीं, अमेरिका अभी भी भारत के साथ व्यापार समझौते पर काम कर रहा है तो राष्ट्रपति ट्रंप बोले कि भारत को अमेरिका में चावल निर्यात नहीं करना चाहिए. इसलिए अब भारत से आने वाले चावल-उर्वरक और कनाडा से कृषि आयात पर नए टैरिफ लगाने पर विचार करना होगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola