Bangladesh Hindu Man Murder Case: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंदू युवक की हत्या मामले में 7 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार रात को उस्मान हादी की मौत होने के बाद भड़की हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिंदू युवक को मार दिया था. प्रदर्शनकारियों ने मैमनसिंह के वालुका में सनातन धर्म के अनुयायी युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या की थी और उसके शव को पेड़ से लटकाकर जला दिया था. इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
अंतरिम सरकार के प्रमुख ने किया ट्वीट
रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की 14वीं बटालियन ने मामले में कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने खुद ट्वीट करके गिरफ्तारी की जानकारी दी और बताया कि मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद मानिक मिया (20), इरशाद अली (39), निजुम उद्दीन (20), आलमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन अकॉन (46) को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनके बारे में पूछताछ करने पर सुराग मिला.
पुलिस ने कब्जे में लिया अधजला शव
भालुका पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर रिपन मिया ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तीतर-बितर करके शव को कब्जे में लेकर मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवा दिया. मृतक दीपू कपड़ा कारखाने में नौकरी करता था और किराये के मकान में रहता था. गुरुवार रात करीब 9 बजे की घटना है. फैक्ट्री से लौटते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने दीपू को पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगाकर पकड़ लिया. फिर प्रदर्शनकारियों ने पीट-पीटकर उसे मार दिया.
यह भी पढ़ें: Bangladesh Violence: उस्मान हादी को अंतिम विदाई देने के लिए जुट रहे हैं हजारों समर्थक, जनाजे में मचने वाला है बवाल?
मुख्य सलाहकार युनूस ने क्या कहा?
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस ने घटनाक्रम के बाद बयान जारी किया और हिंदू युवक की हत्या पर शोक जताते हुए निंदा की. उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि मैमनसिंह में हिंदू युवक की हत्या की निंदा करता हूं. नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. इस तरह का जघन्य अपराध करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. नाज़ुक घड़ी में देश के हर नागरिक से हिंसा, उकसावे और घृणा का विरोध करते हुए शहीद हादी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान करता हूं
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
3 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
4 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
6 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
7 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
10 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
10 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
11 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
11 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
12 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines