Bangladesh train collision several dead: बांग्लादेश में सोमवार की शाम दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ज्यादातर यात्रियों की हालत गंभीर है। यह हादसा भैरब उपजिला के किशोरगंज में हुई।
दो डिब्बों को पहुंचा भारी नुकसान
ढाका ट्रिब्यून ने भैरब बाजार फायर स्टेशन के फायर फाइटर रसेल के हवाले से बताया कि एगरोसिंधुर गोधुली पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बों को नुकसान पहुंचा है। डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। राहत-बचाव का काम शुरू किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग ट्रेन के नीचे फंसे हुए हैं।
Train Collision in Bangladesh
कई रूटों पर ट्रेन यातायात ठप
भैरब स्टेशन मास्टर यूसुफ ने कहा कि घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस हादसे के बाद ढाका से चटगांव, सिलहट और किशोरगंज तक ट्रेनों का आवागमन ठप है। घटनास्थल पर पुलिस और अग्निशमन कर्मियों द्वारा बचाव प्रयास जारी हैं।
ड्राइवर ने की थी ये गलती
शुरुआती जांच में मालगाड़ी के ड्राइवर की गलती सामने आई है। ड्राइवर ने सिग्नल मिलने के बाद भी ट्रेन को दूसरे ट्रैक पर शिफ्ट नहीं किया। इसके चलते दूसरी तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन का ड्राइवर हादसा टाल नहीं सका। उसे भी अपना ट्रैक चेंज करना था।
यह भी पढ़ें: गुजरात में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, कांग्रेस का तंज- साहेब यह एक्ट ऑफ गॉड या एक्ट ऑफ फ्रॉड
संबंधित खबरें
'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की US प्रेसिडेंट को खुली धमकी, सड़कों पर लगे होर्डिंग और पेंटिंग
4 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
15 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
28 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
11 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
14 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines