Bangladesh News: बांग्लादेश से जमात-ए-इस्लामी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी की तरफ से अंतरिम सरकार के सामने एक मांग रखी गई। जमात-ए-इस्लामी की मांग है कि अगले साल फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय चुनावों से पहले कुछ सुधार किए जाएं। इस इस्लामी पार्टी की मांग वाली लिस्ट में समान अवसर सुनिश्चित करना और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने जैसे मौलिक सुधार के मुद्दे शामिल हैं। अपनी मांग को रखने के लिए जमात-ए-इस्लामी ने एक राष्ट्रीय रैली आयोजित की, जिसमें उन्होंने अपनी मांग रखी।
जमात-ए-इस्लामी की मांग
इसके साथ ही जमात-ए-इस्लामी ने मांग की कि राष्ट्रीय चुनावों से पहले अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का मुकदमा चलाया जाए। इसके साथ ही देश के जरूरी मौलिक में सुधार के लिए जुलाई चार्टर लागू करने की घोषणा की गई है। जुलाई चार्टर में जुलाई विद्रोह में शहीद और घायल हुए लोगों के परिवारों के लिए पुनर्वास की मांग की गई है। इसके अलावा जमात ने एक करोड़ से ज्यादा प्रवासियों को मतदान की सुविधा प्रदान करने की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें: क्या होता है प्राइवेट मेंबर बिल? संसद में कौन कर सकता है इसे पेश
बांग्लादेश में चुनाव को लेकर तैयारी
यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (UNB) की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 8 लाख कानून प्रवर्तन कर्मियों को इस काम में लगाया जाएगा। इसके लिए इन कर्मियों को चुनाव से पहले और प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य सलाहकार ने देश में राष्ट्रीय चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए करीब 16,000 संवेदनशील वोटिंग सेंटर पर सीसीटीवी से निगरानी रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही चुनाव के दौरान इन सेंटर्स पर पुलिस और बाकी के फोर्स के सदस्यों को 5 दिनों के बजाय 7 दिनों के लिए तैनात किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
7 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
9 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
23 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines