हिंसा की आग में झुलस रहे बांग्लादेश में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद वापस बांग्लादेश लौटे हैं. इस दौरान यहां उनके स्वागत के लिए एक रैली का आयोजन किया गया था. वहीं, तारिक रहमान ने इस रैली को संबोधित किया.
रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने देश में शांति का आह्वान किया है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश की पहली प्रातमिकता शांति स्थापित करने की होनी चाहिए.
खबरों के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि तारिक रहमान बोगुड़ा-6 (सदर) सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं, बीएनपी अध्यक्ष जिया अपने गढ़ बोगुड़-7 (गाबतली शाजहानपुर) से एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगी.
कौन हैं तारिक रहमान?
बता दें कि तारिक रहमान बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति रहे जियाउर रहमान और तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया के बड़े बेटे हैं. तारिक रहमान को बांग्लादेश की राजनीति का ‘क्राउन प्रिंस’ कहा जा रहा है. वैसे तो उनकी वापसी फरवरी 2026 में संसदीय चुनावों के दौरान होने वाली थी, लेकिन बदली परिस्थितियों के बीच वह 25 दिसंबर को ही ब्रिटेन से वापस आ गए.
17 साल का निर्वसन काट कर आए रहमान
बांग्लादेश वापसी करने से पहले तारिक रहमान 17 साल का निर्वसन काट कर आए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर बैन लगाए जाने और चुनावों में उनकी गैर-मौजूदगी की संभावनाओं के साथ खालिदा जिया की गंभीर हालत के चलते अब तारिक रहमान को ही देश का अगला किंग माना जा रहा है.
रहमान ने कहा, चाहे पुरुष हों, महिलाएं हों या बच्चे, बांग्लादेश की शांति की और गरिमा बनाए रखना हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. हम सब मिलकर काम करेंगे और अपने सपनों के बांग्लादेश का निर्माण करेंगे.
वहीं, तारिक रहमान ने अपने भाषण के दौरान मार्टिन लूथर किंग जूनियर का भी जिक्र किया. रहमान ने मार्टिन लूथर के ‘मेरा एक सपना है’ भाषण का जिक्र करते हुए कहा, हमें किसी भी कीमत पर बांग्लादेश में शांति की रक्षा करनी है.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
7 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
9 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
10 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
12 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
12 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
13 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
15 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
17 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
17 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines