हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bangladesh Explosion: ढाका की बिल्डिंग में धमाका, 15 की मौत, 100 से अधिक घायल

विज्ञापन
राहत बचाव कार्य जारी है।

Bangladesh Explosion: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार की दोपहर एक बिल्डिंग में धमाका हो गया। इससे 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं।

अनुमान है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है, वहां राहत-बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है।

विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी आग

यह विस्फोट गुलिस्तान बीआरटीसी काउंटर के पास हुआ। काउंटर के दक्षिणी तरफ सात मंजिला बिल्डिंग थी। जिसके ग्राउंउ फ्लोर पर सेनेटरी की दुकान थी। बाकी फ्लोर पर ब्रैक बैंक का दफ्तर था। मंगलवार की दोपहर अचानक बिल्डिंग में विस्फोट हुआ। इसके बाद दुकान, बाजार में आग लग गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई।

और पढ़िए – Antony Blinken India Visit: दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों से मिले ब्लिंकन, बोले- आपका आभारी हूं

स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। अब तक सात लोगों की डेड बॉडी निकाली गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यह विस्फोट गुलिस्तान बीआरटीसी काउंटर के पास हुआ।

एक हफ्ते में हुए तीन धमाके

ढाका में एक हफ्ते के भीतर तीन धमाके हो चुके हैं। इससे पहले बीते शनिवार को बांग्लादेश के चटोग्राम के पास एक ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट हुआ था। जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें: Nagaland Oath Ceremony: नेफियू रियो ने पांचवीं बार नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें