ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बलूचिस्तान के लोग भी अपनी आजादी को लेकर एक्टिव मोड पर आ गए हैं। बलूचिस्तान अपनी आजादी को लेकर पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान से लगातार संघर्ष कर रहा है। बुधवार को बलूच नेता मीर यार बलूच ने प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा की है। साथ ही बलूच नेता ने इसके लिए भारत से सपोर्ट भी मांगा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से शांति सेना भेजने की भी अपील की है और पाकिस्तान आर्मी को वापस बुलाने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड
बुधवार को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर ‘बलूचिस्तान गणराज्य की घोषणा’ ट्रेंड करने लगी है। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घोषणा की गई है। मीर यार बलूच ने दावा किया है कि बलूच आजाद सेनानियों ने डेरा बुगती में पाकिस्तान के गैस क्षेत्रों पर हमला किया है, जहां 100 से अधिक गैस के कुएं बताए जाते हैं।
पाकिस्तान का पतन नजदीक
बलूच नेता मीर यार बलूच ने एक्स पर की गई अपनी एक पोस्ट में कहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान का अंत नजदीक है। हमने अपनी आजादी का दावा किया और हम भारत से अनुरोध करते हैं कि वह बलूचिस्तान के अधिकारिक कार्यालय और दूतावास को दिल्ली में खोलने की अनुमति दे।
संयुक्त राष्ट्र से की ये मांग
बलूच नेता ने आगे कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य की आजादी को मान्यता देने और समर्थन देने की अपील की है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों की बैठक बुलाने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुद्र और पासपोर्ट छपाई के लिए अरबों डॉलर की धनराशि जारी किए जाने की भी मांग की है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
8 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
9 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
11 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
13 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
13 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
16 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
19 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
19 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
19 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines