Attack on Indian Student in America: संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक भारतीय छात्र पर हुए हमले पर खेद व्यक्त किया है। इंडियाना के एक जिम में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। भारतीय छात्र की पहचान वरुण राज पुचा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने भारतीय छात्र के सर में चाकू से हमला किया है। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अमेरिका ने किया भारतीय छात्र को जल्द स्वस्थ होने की कामना
अमेरिकी विदेश विभाग ने भी वरुण के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि वह इस चल रहे मामले के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन का सहारा लेता है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया, “हम भारतीय स्नातक छात्र वरुण राज पुचा के खिलाफ क्रूर हमले की रिपोर्ट से बहुत परेशान हैं। हम उन्हें जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं। हम इस चल रहे मामले के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन का सहारा लेते हैं।”
तेलंगाना का रहने वाला है छात्र
अमेरिका के इंडिया में हुए हमले से घायल भारतीय छात्र तेलंगाना का रहने वाला है। छात्र की पहचान वरुण राज पुचा रूप में की गई है। छात्र को इंडियाना के एक जिम में सिर में चाकू मार दिया गया था और वर्तमान में वह एक अस्पताल में जीवन मौत से जंग लड़ रहा है।
ये भी पढ़ेंः Elon Musk इंडियन साइंटिस्ट के हुए मुरीद, बेटे के नाम में जोड़ा ‘चंद्रशेखर’, केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा
आरोपी हुआ गिरफ्तार
एएनआई के अनुसार, अमेरिकी पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने भारतीय छात्र पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
9 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
13 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
13 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
17 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
19 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
21 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
21 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
22 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
23 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines