Imran Khan Arrested: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हालात बद्तर हो गए हैं। एक तरह से गृह युद्ध (Civil War) जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब प्रांत में सेना की टुकड़ियों को तैनात किया गया है।
आबादी के लिहाज से पंजाब प्रांत पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। इसमें 36 जिले हैं। पाकिस्तान सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 245 और आतंकवाद विरोधी अधिनियम, 1997 की धारा 4 (3) (ii) के तहत सैन्य शासन लागू किया गया है। अब पाकिस्तानी सेना पंजाब प्रांत में व्याप्त तनाव और बिगड़ते हालात को कंट्रोल करने के लिए अपने तरीके से कोशिश करेगी।
गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा
अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को मंगलवार की दोपहर इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पंजाब और बलूचिस्तान सरकारों ने मंगलवार को अपने-अपने प्रांतों में धारा 144 लागू कर दी। इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया और इमरान खान की नजरबंदी के जवाब में सड़कों को जाम कर दिया।
एनएबी अदालत में सुनवाई जारी
जबकि अल-कादिर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के खिलाफ उनके मुकदमे की सुनवाई एक विशेष जवाबदेही अदालत द्वारा की जा रही है। खान का प्रतिनिधित्व वकीलों के एक समूह द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ख्वाजा हारिस, बैरिस्टर अली गोहर और एडवोकेट अली बुखारी शामिल हैं।
इस्लामाबाद में भी धारा 144 लागू
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रांतीय खुफिया समिति की बैठक में पूरे प्रांत में कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस्लामाबाद प्रशासन ने भी राजधानी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।
यह भी पढ़ें: इमरान खान की गिरफ्तारी से जल उठा पाकिस्तान, सेना-पुलिस के खिलाफ खड़ी हुई जनता, अबतक 6 की मौत
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
33 mins agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
4 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
4 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
6 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
13 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
14 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
23 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines