Sea Disappeared In 50 Years : पूरी दुनिया इस समय क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ते तापमान के खतरनाक प्रभावों का सामना कर रही है। जनवरी 2024 लगातार दूसरा ऐसा महीना रहा है जिसमें वैश्विक तापमान सामान्य के निशान से ऊपर रहा है। उल्लेखनीय है कि पहली बार वैश्विक औसत तापमान 1.5 डिग्री से ऊपर चला गया है। लेकिन एक दशक से अधिक समय पहले भी इस तरह के असर देखने को मिल रहे थे जब एक पूरा का पूरा समुद्र गायब हो गया था।
कभी पानी से लबालब रहने वाला कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच स्थित अरल सागर (Aral Sea) 2010 तक सूख गया था। बता दें कि पूरे समुद्र को सूखने में महज 50 साल का समय लगा था। अरल सागर एक समय में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इनलैंड वाटर बॉडी हुआ करता था। यह 68,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला था। 1960 के दशक में इससे मिलने वाली नदियों को सोवियत सिंचाई प्रोजेक्ट्स के चलते डाइवर्ट कर दिया गया था जिसके चलते इसके सिकुड़ने की शुरुआत हुई थी।
रेगिस्तान में बने खेत पर सूख गया समुद्र
1960 के दशक में सोवियत यूनियन ने सिंचाई के उद्देश्य से कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के सूखे मैदानों पर एक बड़े वाटर डायवर्जन प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। क्षेत्र की दो प्रमुख नदियों (उत्तर में सिर दार्या और दक्षिण में अमू दार्या) का इस्तेमाल इस रेगिस्तान को कॉटन व अन्य फसलों के लिए खेत में तब्दील करने के लिए किया गया था। लेकिन इसकी वजह से अरल सागर में पानी पहुंचना बंद हो गया था। इस प्रोजेक्ट ने सिंचाई को तो बेहतर किया सागर को तबाह कर दिया था।
नहीं सफल हो पाई बचाने की कोशिश
एक समय में अरल सागर उत्तर से दक्षिण की ओर करीब 270 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम की ओर 290 किलोमीटर तक फैला था। लेकिन नदियों को डायवर्ट करने के बाद इसमें कमी आती चली गई और धीरे-धीरे पूरा समुद्र ही गायब हो गया। हालांकि, इसके कुछ हिस्से को बचाने के लिए कजाकिस्तान ने अरल सागदर के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच एक बांध बनाया था। लेकिन, समुद्र को वापस उसी स्वरूप में पहुंचाना लगभग असंभव हो गया है। यह हमारे भविष्य के लिए बहुत बड़ी चेतावनी है।
ये भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान में पहली बार एक ‘कैदी’ बनेगा प्रधानमंत्री?
ये भी पढ़ें: लव मैरिज करने पर लड़के के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
ये भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू-अमित शाह की मुलाकात में क्या हुई बात?
संबंधित खबरें
'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
15 mins agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
6 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
16 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
20 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
21 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
22 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
22 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines