Apple technical expert Natasha Dach fires: सोशल मीडिया का दौर जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे अलग-अलग कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी दिक्कतें खड़ी होती जा रही हैं। दरअसल, अलग-अलग मुद्दों पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने वाले कर्मचारियों को अक्सर कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच एक मामला जर्मनी से सामने आया, जहां एप्पल कंपनी में काम करने वाली नताशा डैच नाम की महिला कर्मचारी को अपनी इंस्टाग्राम पर की गई विवादित पोस्ट के चलते नौकरी से हाथ धोना पड़ा। बीते 3 दिन पहले नताशा की यहूदी विरोधी पोस्ट से जुड़ा मामला सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई थी। इसी के बाद रविवार को एप्पल कंपनी ने अपनी कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया है।
पोस्ट में यहूदियों को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
आपको बता दें कि तीन दिन पहले नताशा डैच ने खुद को एक गौरवान्वित जर्मन बताते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विवादित पोस्ट की थी। इस पोस्ट में नताशा ने यहूदियों पर टिप्पणी करते उनके लिए अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया था। अपनी पोस्ट में उन्होंने यहूदियों को हत्यारे और चोर जैसे अपमानजनक शब्दों से भी संबोधित किया था।
पोस्ट में लिखा- आप लोग भूल जाते हैं कि ‘मैं एक गौरवान्वित जर्मन हूं’
नताशा डैच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट में लिखा, “मेरी फ्रेंडलिस्ट में कुछ ज़ायोनीवादियों ने मुझे अनफॉलो कर दिया है या फिर करने का विचार बना रहे हैं। आप लोग कभी-कभी भूल जाते हैं कि मैं एक गौरवान्वित जर्मन हूं”। यहूदी विरोधी लोगों के खिलाफ लड़ने वाले स्टॉप एंटी सेमिटिज्म संगठन की ओर से खुलासा किया गया है कि नताशा डैच ने अपनी पोस्ट के जरिए यहूदियों को हत्यारे और चोर कहा।
यह भी पढ़ें: ‘धड़ खेत में मिला… सिर लापता’, रुपयों के लेनदेन में दोस्तों ने लिया खौफनाक बदला, युवक के किए दो टुकड़े
यहूदियों को आतंकवादी कहते हुए कही बड़ी बात
नताशा की ओर से अपनी पोस्ट में यहूदियों को हत्यारा और चोर कहने के साथ ही औऱ भी बहुत कुछ कहा गया। उन्होंने आगे लिखा, “आप अलग-अलग देशों में घुसते हैं, लोगों की जिंदगियां, नौकरियां, उनके घर, वहां की सड़कें चुराते हैं, उन्हें धक्का देते हैं और धमकाते हैं, फिर उन पर अत्याचार करते हैं और जब लोग इस पर कार्रवाई करते हैं तो आप इसे आतंकवाद का नाम दे देता हैं। ये सब आप पीढ़ियों से करते आ रहे हैं”। उन्होंने आगे लिखा कि आप सिर्फ आक्रमण ही कर सकते हैं और आप इसी में सक्षम हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है GRAP-4, जो आज से दिल्ली एनसीआर में लागू, WFH कहां और क्या-क्या पाबंदियां
स्टॉप एंटी सेमिटिज्म ने सोशल मीडिया पर दी विवादित पोस्ट की जानकारी
स्टॉप एंटी सेमिटिज्म संगठन की ओर से इस विवादित पोस्ट के सामने आने के बाद नताशा डैच के लिंक्डइन पेज को शेयर किया गया, जिसमें बताया गया था कि नताशा एप्पल में एक तकनीकी विशेषज्ञ और प्रबंधक अपरेंटिस के तौर पर कार्यरत हैं। इस मामले को लेकर स्टॉप एंटी सेमिटिज्म संगठन ने ट्विटर पर एप्पल को टैग करते हुए शिकायत की गई और इस मामले से अवगत कराया गया। हालांकि, नताशा डैच ने इस मामले के बढ़ने का बाद अपने इंस्टाग्राम और लिंक्डइन अकाउंट को हटा दिया है।
यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बनाया ‘निकाह’ का दबाव, हिंदू लड़की ने किया सुसाइड, अफसरों ने दुकान पर चलाया बुल्डोजर
एप्पल कंपनी ने नताशा को नौकरी से किया बाहर
स्टॉप एंटी सेमिटिज्म संगठन की ओर से इस घटना के बाद ट्विट करते हुए जानकारी दी गई कि नताशा अब एप्पल की कर्मचारी नहीं हैं। इस मामले को लेकर स्टॉप एंटी सेमिटिज्म संगठन के कार्यकारी निदेशक लियोरा रेज़ ने द न्यूयॉर्क पोस्ट को जानकारी देते हुए बताया कि उनके संगठन को एप्पल कंपनी की ओर से एक गोपनीय सूत्रों से नताशा डैच को नौकरी से निकाले जाने का पता चला है। आपको बताते चलें कि Apple के कुछ तकनीकी कर्मचारियों ने इज़राइल-हमास युद्ध को लेकर खुलकर अपने विचार रखे थे, जबकि एप्पल के CEO टिम कुक इस मामले पर शुरू से चुप रहे हैं।
संबंधित खबरें
UAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
23 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
2 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
4 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
13 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
20 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
22 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines